फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: BJP is preparing a list at the district level in preparation to make a dent in SP, BSP and Congress.

UP News : सपा, बसपा और कांग्रेस में सेंध लगाने की तैयारी में भाजपा, जिला स्तर पर तैयार की जा रही है सूची

Thu, 23 Nov 2023 10:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Nov 2023 10:11 AM IST
सार

भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भी विपक्षी दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने का अभियान चलाया था। पार्टी को इसमें बड़ी सफलता मिली थी। विपक्षी दलों के नेताओं को चुनाव में मौका दिया गया था।

विज्ञापन
UP News: BJP is preparing a list at the district level in preparation to make a dent in SP, BSP and Congress.
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस में सेंध लगाने की तैयारी शुरू की है। पार्टी की ओर से जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक विपक्षी दलों के प्रभावशाली नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भी विपक्षी दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने का अभियान चलाया था। पार्टी को इसमें बड़ी सफलता मिली थी। विपक्षी दलों के नेताओं को चुनाव में मौका दिया गया था। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए राकेश सचान को योगी कैबिनेट में मंत्री भी बनाया गया।
विज्ञापन


अब लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा फिर उस प्रयोग को दोहराने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने सभी जिलाध्यक्षों को जिले में विपक्षी दलों के प्रभावशाली नेताओं को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं जो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे नेताओं को भी चिह्नित किया जा रहा है जो अपनी पार्टी में या तो साइडलाइन है या नाराज चल रहे हैं। जिला स्तरीय नेताओं को जिले और प्रदेश स्तरीय नेताओं को प्रदेश मुख्यालय में भाजपा में शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश स्तर पर एक कमेटी गठित की जा रही है। जिलों से प्रस्ताव कमेटी के पास भेजे जाएंगे। कमेटी प्रस्ताव की जांच के बाद अपनी संस्तुति प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को देगी। उनकी हरी झंडी के बाद संबंधित नेता को भाजपा में शामिल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed