{"_id":"66d2ccb0fe2de6c2890aa2cd","slug":"up-news-billionaires-increased-four-times-in-four-years-in-uttar-pradesh-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में चार साल में चार गुना बढ़े अरबपति, हुरुन इंटरनेशनल की सूची में सामने आई नई तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में चार साल में चार गुना बढ़े अरबपति, हुरुन इंटरनेशनल की सूची में सामने आई नई तस्वीर
Sat, 31 Aug 2024 01:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:41 PM IST
सार
हुरुन इंटरनेशनल द्वारा जारी की गई सूची में नोएडा के 11 उद्योगपतियों के अलावा लखनऊ, कानपुर, आगरा सहित अन्य शहरों के उद्योगपति भी हैं। 2020 में यह संख्या नौ थी।
विज्ञापन
मुरलीधर ज्ञानचंदानी, बिमल ज्ञानचंदानी और सचिन अग्रवाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की समृद्धि की कहानी यहां बढ़ती अरबपतियों की संख्या खुद बयां कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन समूह हुरुन इंटरनेशनल द्वारा जारी अरबपतियों की ताजा सूची में यूपी के 36 उद्योगपति शामिल हैं। इनमें नोएडा के 11 उद्योगपतियों के अलावा लखनऊ, कानपुर, आगरा सहित अन्य शहरों के उद्योगपति भी हैं। जबकि वर्ष 2020 की सूची में यह संख्या नौ थी।
इस लिहाज से चार साल में सूची में जगह बनाने वालों की संख्या चार गुना हो गई है। यूपी ने इन उद्योगपतियों ने अपने दम पर कारोबार की नींव रखी और दुनियाभर में अपनी साख का लोहा मनवाया।
ये भी पढ़ें - यूपी में उमस ने किया बेहाल, बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन, राजेश वर्मा बनाए गए अध्यक्ष
अरबपतियों के शहरों की बात करें तो शीर्ष तीन में मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद हैं। इन शहरों में क्रमश: 386, 217 और 104 अरबपति रहते हैं। यूपी में नोएडा इकलौता शहर है जहां सबसे ज्यादा 11 अरबपति कारोबारियों का आशियाना है। दुनियाभर के 20 शहरों में सबसे ज्यादा रहने वाले भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में नोएडा 16वें स्थान पर है। नोएडा से नीचे राजकोट, इंदौर, जयपुर और लुधियाना हैं। वर्ष 2020 में नोएडा से केवल 5 उद्योगपतियों ने इस सूची में जगह बनाई थी।
अरबपतियों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश 9वें स्थान पर है। ये रफ्तार अप्रत्याशित है। वर्ष 2020 में यूपी के केवल 9 उद्योगपतियों को इस सूची में स्थान मिला था। महज चार वर्ष के अंतराल में ये संख्या बढ़कर 36 हो गई। यूपी ने विकास के दम पर समृद्धशाली लोगों की सूची में राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, केरल, पंजाब, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।

| 1 | मुरलीधर ज्ञानचंदानी | 15,800 करोड़ | घड़ी समूह | कानपुर |
| 2 | बिमल ज्ञानचंदानी | 10,500 करोड़ | घड़ी समूह | कानपुर |
| 3 | सचिन अग्रवाल | 9800 करोड़ | पीटीसी इंडस्ट्रीज | लखनऊ |
| 4 | लक्ष्मण दास | 7700 करोड़ | अमृत बाटलर्स | अयोध्या |
| 5 | हितेश ओबेराय | 7600 करोड़ | इंफो एज | नोएडा |
| 6 | दिनेश चंद्र अग्रवाल | 5400 करोड़ | इंडियामार्ट | नोएडा |
| 7 | अलख पांडेय | 4500 करोड़ | फिजिक्सवाला | प्रयागराज |
| 8 | याशीश दहिया | 4100 करोड़ | पीबी फिनटेक | नोएडा |
| 9 | अनिल कुमार सिंह | 4100 करोड़ | एपको इंफ्रा | लखनऊ |
| 10 | बृजेश अग्रवाल | 3700 करोड़ | इंडियामार्ट | नोएडा |