{"_id":"6362c04d7f749a0a6a786125","slug":"up-news-amar-ujala-will-honour-the-meritorious-students-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : अमर उजाला आज करेगा मेधावियों का सम्मान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बढ़ाएंगे उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : अमर उजाला आज करेगा मेधावियों का सम्मान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बढ़ाएंगे उत्साह
Thu, 03 Nov 2022 10:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:19 AM IST
सार
अमर उजाला की ओर से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा- 2021-22 में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश भर से राजधानी पहुंचे इन विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला की ओर से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा- 2021-22 में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश भर से राजधानी पहुंचे इन विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
सम्मान समारोह का आयोजन गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दोपहर बाद 3 बजे से किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में पहला दस स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही जिले स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश भर से मेधावी अपने अभिभावकों संग बुधवार दोपहर से ही राजधानी पहुंचने लगे। सम्मान को लेकर इन विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
अभिभावकों संग मेधावी बने लखनऊ के मेहमान
मेधावियों संग उनके अभिभावक व शहर के स्कूली बच्चे इस गौरवमयी क्षण के गवाह बनेंगे। लखनऊ पहुंचने के बाद इन्होंने लखनऊ की सैर भी की। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. सरिता तिवारी के साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन