फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Admission in Sanskrit schools will be done in two phases, board exam in February, first phase in Apri

UP News : संस्कृत विद्यालयों में दो चरणों में होगा प्रवेश, फरवरी में बोर्ड परीक्षा, पहला चरण अप्रैल में

Tue, 11 Apr 2023 09:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 Apr 2023 09:17 PM IST
सार

माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने नए सत्र का शैक्षिक कैलेंडर का जारी कर दिया है। इसके अनुसार सत्र में प्रवेश प्रक्रिया एक उत्सव की तरह होगी। पहला प्रवेश उत्सव एक से 30 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
UP News: Admission in Sanskrit schools will be done in two phases, board exam in February, first phase in Apri

विस्तार

प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के लिए नए सत्र 2023-24 में दो चरणों में प्रवेश कराया जाएगा। वहीं फरवरी में बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित की गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सप्ताह में एक दिन लाइब्रेरी में समय देने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे अपनी जरूरत के अनुसार किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित हों।

विज्ञापन


माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने नए सत्र का शैक्षिक कैलेंडर का जारी कर दिया है। इसके अनुसार सत्र में प्रवेश प्रक्रिया एक उत्सव की तरह होगी। पहला प्रवेश उत्सव एक से 30 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। वहीं पंद्रह अप्रैल तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर पठन-पाठन शुरू कर दिया जाएगा। शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक 07 मई और 07 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। 01 से 20 मई तक अप्रैल में सीखी गई विषयवस्तु की पुनरावृत्ति की जाएगी।
विज्ञापन


जबकि 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी होगी। वहीं दूसरा प्रवेश उत्सव 01 से 15 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में पूर्व मध्यमा में आंतरिक मूल्यांकन अगस्त, अक्तूबर व जनवरी में होगा। तिमाही परीक्षा सितंबर और छमाही नवंबर में होगी। प्री बोर्ड जनवरी में और वार्षिक परीक्षाएं फरवरी में प्रस्तावित की गई है। प्रायोगिक परीक्षा 01 से 14 फरवरी तक, लिखित परीक्षा 15 फरवरी से 10 मार्च तक होंगी। मूल्यांकन 20 से 30 मार्च तक होगा और परिणाम अप्रैल 2024 में जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों में होगा पर्यावरण क्लब का गठन
प्रत्येक विद्यालय में पर्यावरण क्लब का भी गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों से पौधरोपण कराकर उनको पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। जल संरक्षण व स्वच्छता के लिए भी जागरूक करेंगे। इसी क्रम में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा तक के विद्यार्थियों को निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी देंगे। हर विद्यालय में स्काउट एंड गाइड के दल का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed