{"_id":"649b2381eb4e49460002384b","slug":"up-news-87-solvers-caught-in-vdo-exam-on-second-day-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : वीडीओ परीक्षा में दूसरे दिन पकड़े गए 118 सॉल्वर, एसटीएफ ने दबोचे 31 सॉल्वर, एआई ने भी 87 को पहचाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : वीडीओ परीक्षा में दूसरे दिन पकड़े गए 118 सॉल्वर, एसटीएफ ने दबोचे 31 सॉल्वर, एआई ने भी 87 को पहचाना
Tue, 27 Jun 2023 11:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:34 PM IST
सार
आयोग की तरफ से प्रदेश के 20 जिलों में 737 केंद्रों पर वीडीओ परीक्षा का आयोजन मंगलवार को भी किया गया। इसमें 1953 पदों के सापेक्ष लगभग 14 लाख अभ्यर्थी आवेदक थे। दूसरे दिन की परीक्षा में भी आयोग की ओर से सख्ती की गई।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पुनर्परीक्षा के दूसरे दिन एसटीएफ ने अलग-अलग जिलों से 31 सॉल्वर गैंग के सदस्यों और अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आयोग ने भी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करने वाले 87 सॉल्वर को दबोचा है। आयोग ने इन पर विधिक कार्रवाई के लिए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को एसटीएफ ने 14 सॉल्वरों को गिरफ्तार किया था। वहीं आयोग ने 99 सॉल्वरों को चिन्हित कर पुलिस हिरासत में सौंप दिया था।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि 20 जिलों में 737 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजित की गई। परीक्षा में आगरा में 3, बांदा में 10, बस्ती में 2, गाजियाबाद में 7, गोरखपुर में 6, झांसी में 4 अभ्यर्थी दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए। वहीं कानपुर नगर, अलीगढ़ व वाराणसी में 8-8, लखनऊ में 11, मेरठ, प्रयागराज, मुरादाबाद व बरेली में 1-1, गौतमबुद्धनगर, आजमगढ़ व मिर्जापुर में 5-5 सॉल्वर पकड़े गए। इन्हें स्थानीय पुलिस को सौंपा गया, जिनकी ओर से एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। दूसरे दिन की परीक्षा की पहली पाली में पंजीकृत 3,56,793 में से 1,29,130 उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में पंजीकृत 3,56,793 में से 1,30,774 उपस्थित रहे। इस तरह कुल उपस्थिति 36 फीसदी रही।
विज्ञापन