{"_id":"63ce150607d8fd40073f9409","slug":"up-news-50-blocks-with-maximum-line-loss-identified-problems-will-be-solved-by-reviewing-afresh-in-all-block-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : सर्वाधिक लाइन लॉस वाले 50 ब्लाक चिह्नित, सभी ब्लाकों में नए सिरे से समीक्षा कर दूर की जाएंगी समस्याए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : सर्वाधिक लाइन लॉस वाले 50 ब्लाक चिह्नित, सभी ब्लाकों में नए सिरे से समीक्षा कर दूर की जाएंगी समस्याए
Mon, 23 Jan 2023 10:33 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:33 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटिेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन एम देवराज ने कॉरपोरेशन मुख्यालय के अधिकारियों को जिलेवार नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
यूपीपीसीएल
- फोटो : Social Media
विस्तार
प्रदेश के 50 ब्लॉक में सर्वाधिक लाइन लॉस हो रहा है। इसे रोकने के लिए नई रणनीति तैयार की गई है। हर ब्लाक की 23 व 24 जनवरी को चार बिंदुओं पर समीक्षा कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटिेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन एम देवराज ने कॉरपोरेशन मुख्यालय के अधिकारियों को जिलेवार नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
प्रदेश में बिजली लगातार लाइन लॉस की शिकायत मिल रही है। राजस्व में बढ़ोत्तरी की दर कम होने की वजह भी लाइन लॉस को अहम माना गया है। ऐसे में इस समस्या केसमाधान पर फोकस किया जा रहा है। ऐसे में ब्लाकवार समीक्षा करने की रणनीति तैयार की गई है। विभागीय सर्वे में 50 ब्लॉक सर्वाधिक लाइन लॉस वाले पाए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें पूर्वाचल के सात जिलों के 18 ब्लॅाक, मध्यांचल के छह जिलों के 14 ब्लॉक, दक्षिणांचल के छह जिले के 10 ब्लॉक, पश्चिमांचल के तीन जिलों केछह ब्लॉक और केस्को के दो ब्लाक शामिल हैं। इन जिलों के ब्लाकों की समीक्षा के लिए अधिकारियों को नामित करते हुए उन्हें चार बिंदुओं पर पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है। ये अधिकारी संबंधित जिलों में जाकर राजस्व प्राप्ति की स्थिति, लाइन लॉस घटाने के लिए किए जा रहे प्रयास के तहत फीडरवार लाइन लॉस के विवरण और फीटर टैगिंग की स्थिति देखेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह नेवर पेड उपभोक्ता से राजस्व की प्राप्ति, मीटर रीडिंग आधारित बिलिंग भी देखेंगे। इसमें कुल बिलिंग और नॉन एमयू आधारित बिलिंग की समीक्षा करेंगे। जिलेवार नामित अधिकारियों को 23 एवं 24 को समीक्षा कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। मुख्य अभियंता अजय अग्रवाल ने बताया कि चेयरमैन एम देवराज के निर्देश पर नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। इसकी समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।