{"_id":"64d3df515392a1967e0c2d63","slug":"up-news-250-new-electric-buses-in-roadways-fleet-for-ayodhya-kashi-prayagraj-mathura-and-chitrakoot-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा और चित्रकूट के लिए रोडवेज के बेड़े में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा और चित्रकूट के लिए रोडवेज के बेड़े में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें
Thu, 10 Aug 2023 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:17 AM IST
सार
प्रबंध निदेशक परिवहन निगम मासूम अली सरवर ने बताया कि परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने इस पूरे प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उसी आधार पर बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार्मिक स्थलों तक लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए उप्र राज्य परिवहन विभाग ने अपने बस बेड़े में 250 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए भारत सरकार की फेम टू स्कीम के तहत मिलने वाले 40 प्रतिशत अनुदान के लिए पत्र भेजा है जिस पर भारत सरकार ने सैद्धांतिक सहमति दी है। परिवहन निगम इंटर सिटी इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक परिवहन निगम मासूम अली सरवर ने बताया कि परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने इस पूरे प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उसी आधार पर बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ाने की योजना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा, चित्रकूट को प्रदेश की राजधानी से इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से सीधे जोड़ा जाएगा। इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषणमुक्त, पर्यावरण हितैषी होने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी किफायती हैं।
विज्ञापन