फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: 15 thousand crore investment proposal received from Sweden

GIS 2023 : स्वीडन से मिला 15 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव, फिल्म सिटी में भी करेंगे निवेश

Fri, 16 Dec 2022 01:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Dec 2022 01:24 PM IST
सार

स्वीडन की प्रमुख कंपनी आईएनजीकेए की ओर से यूपी में रिटेल स्टोर्स, लग्जरी मॉल और निर्माण कंपनी सरनेके ने यूपी फिल्म सिटी में दस हजार करोड़ का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
UP News: 15 thousand crore investment proposal received from Sweden
UP News : स्वीडन से मिला 15 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वीडन में रोड शो करने गए औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को स्टॉकहोम में 15 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव मिला है। स्वीडन की प्रमुख कंपनी आईएनजीकेए की ओर से यूपी में रिटेल स्टोर्स, लग्जरी मॉल और निर्माण कंपनी सरनेके ने यूपी फिल्म सिटी में दस हजार करोड़ का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। 

विज्ञापन


आईएनजीकेए के जैन क्रिस्टेंसन और जैन क्रेलिना ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान रिटेल स्टोर्स और लग्जरी मॉल्स की श्रृंखला के विस्तार के लिए 4300 करोड़ रुपये का निवेश पर चर्चा हुई। लक्जमबर्ग स्थित बोसोन एनर्जी ने स्टॉकहोम रोड शो में उत्तर प्रदेश में अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की परियोजना स्थापित करने के लिए 1000 करोड़ रुपये का निवेश पर बात की है।
विज्ञापन


स्टॉकहोम में रोड शो के दौरान आयोजित विभिन्न बैठकों में रक्षा, कपड़ा और वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा, अपशिष्ट और जल प्रबंधन, और परिवहन सहित क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश के लिए उचित जगह यूपी
स्वीडन में भारत के राजदूत तन्मय लाल ने कहा कि यूपी निवेश के अनंत अवसरों के साथ भारत में नए निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है। उन्होंने स्वीडिश निवेशकों से भारत में अपने निवेश गंतव्य के रूप में यूपी को चुनने का आग्रह किया।

अर्जेंटीना के उद्यमियों को किया निवेश के लिए आमत्रित
 उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अर्जेंटीना चेंबर ऑफ  कॉमर्स फॉर एशिया पैसेफिक के प्रतिनिधियों से की मुलाकात की। उन्होंने उद्यमियों को यूपी में खाद्य प्रसंस्करण और आईटी के क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। 

अर्जेंटीना में उद्यमियों एवं व्यावसायिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात में पाठक ने कहा कि यूपी में व्यापार की असीम संभावनाएं हैं। उद्यमियों से मुलाकात करते हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने का निमंत्रण दिया और विभिन्न सेक्टरों में निवेश के मुद्दो पर चर्चा की। उन्होंने सौ देशों में कारोबार व 45 देशों में खाद्य उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों का संचालन कर रही दिग्गज लैटिन अमेरिकी कंपनी आर्कोर के प्रतिनिधियों से यूपी में निवेश के लिए आग्रह किया। आईटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी ग्लोबानेट एवं कृषि से जुड़ी क्रेसुड से यूपी में इन्वेस्टमेंट और अन्य महत्वपूर्ण व्यापारिक मुद्दों को लेकर विचार साझा किए। 

साब यूपी में स्थापित करेगी हथियार कारखाना
विश्व की प्रमुख एयरक्राफ्ट और हथियार निर्माता कंपनी साब यूपी में भी हथियार निर्माण की यूनिट स्थापित करेगी। औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को स्वीडन में साब के मुख्यालय में उनके प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की। सरकार ने उन्हें डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा है।


आशीष पटेल इजो कॉरपोरेशन को निवेश प्रस्ताव दिया
प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने बुधवार को जापान में वहां की प्रमुख कंपनी इजो कॉरपोरेशन को यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं और एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट की यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। पटेल ने इजो के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की। उनके साथ मुख्यमंत्री के सलाहकार जीएन सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed