फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: 14 sub-inspectors and 493 chief constables of civil police promoted, will get new posting soon

UP News : नागरिक पुलिस के 14 उपनिरीक्षक व 493 मुख्य आरक्षी हुए प्रोन्नत, जल्द मिलेगी नई तैनाती

Wed, 01 Nov 2023 06:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Nov 2023 06:38 PM IST
सार

डीजीपी मुख्यालय ने नागरिक पुलिस के 14 उप निरीक्षकों को निरीक्षक और 493 मुख्य आरक्षियों को उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा लेखा, लिपिक और गोपनीय संवर्ग के उप निरीक्षकों भी निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
 

विज्ञापन
UP News: 14 sub-inspectors and 493 chief constables of civil police promoted, will get new posting soon
UP News : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने नागरिक पुलिस के 14 उप निरीक्षकों को निरीक्षक और 493 मुख्य आरक्षियों को उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा लेखा, लिपिक और गोपनीय संवर्ग के उप निरीक्षकों भी निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय में डीआईजी स्थापना एलआर कुमार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक नागरिक पुलिस के उप निरीक्षक लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के राकेश कुमार, प्रयागराज कमिश्नरेट के नरेंद्र कुमार कुरील, आगरा के देवेंद्र सिंह, हापुड़ के मनोज कुमार, अयोध्या के रंजीत कुमार यादव, अलीगढ़ के जोगेंद्र सिंह, मैनपुरी के सुरेश चंद्र शर्मा, सहारनपुर के जितेंद्र कुमार शर्मा, बिजनौर के नरेश पाल सिंह, रामपुर के रजनीश कुमार, नोएडा के मोहम्मद सरताज व संजय कुमार सिंह यादव, हरदोई के प्रमोद कुमार और फिरोजाबाद के महेश सिंह को निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा गोपनीय संवर्ग के उप निरीक्षक मुजाहिद हुसैन, प्रवीन सिंह, शिवप्रसाद पाल, लिपिक संवर्ग के उप निरीक्षक गोपाल बाबू शर्मा और लेखा संवर्ग के गिरीश चंद्र सिंह चौहान, अखिलेश चंद्र शुक्ला व लालता प्रसाद ओझा को निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक लेखा सुमन सिंह को उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 मुख्य आरक्षी पाए गए अनुपयुक्त
इसके अलावा 28 मुख्य आरक्षी प्रोन्नति के लिए अनुपयुक्त पाए गये हैं। इनमें लखनऊ में तैनात रामायण यादव, शत्रुघन सिंह, भीमसेन सिंह शामिल हैं। वहीं, चार मुख्य आरक्षियों का लिफाफा बंद रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed