फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: 13 people died due to natural disaster in 24 hours, teams engaged in rescue

UP : 24 घंटे में प्राकृतिक आपदा से 13 लोगों की मौत, 13 जिलों के 385 गांव बाढ़ ग्रस्त, टीमें बचाव में जुटीं

Fri, 21 Jul 2023 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jul 2023 12:22 AM IST
सार

राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि यमुना और गंगा सहित अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने से 13 जिलों के 385 गांव बाढ़ ग्रस्त हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों के 46,830 लोगों में से 4018 को 90 राहत शिविरों में ठहराया गया है।

विज्ञापन
UP News: 13 people died due to natural disaster in 24 hours, teams engaged in rescue
वाराणसी में बाढ़ की एक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में प्राकृतिक आपदा से 13 लोगों की मौत हुई है। पानी में डूबने से फर्रुखाबाद में एक, रामपुर में पांच, हरदोई में चार लोगों की मौत हुई है। सर्पदंश से बांदा और गाजीपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। अतिवृष्टि से मैनपूरी में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन


राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि यमुना और गंगा सहित अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने से 13 जिलों के 385 गांव बाढ़ ग्रस्त हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों के 46,830 लोगों में से 4018 को 90 राहत शिविरों में ठहराया गया है। प्रदेश में वर्षा से प्रभावित जिलों में सर्च एवं राहत के लिए एनडीआरएफ की 7, एसडीआरएफ की 5 और पीएसी की 8 की सहित कुल 20 टीमें जुटी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक कुल 9583 ड्राई राशन किट, 98,098 लंच पैकेट तथा साथ ही 1250 डिगनिटी किट भी वितरित किए गए हैं । उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 792 बाढ़ राहत शिविर, 144 पशु शिविरों में चारे पानी के साथ 1,52,743 पशु टीकाकरण की व्यवस्था की है। 413 बाढ़ चौकियां स्थापित की है। 284-मेडिकल टीम गठित की गई है। 116 नावों को भी बचाव राहत कार्यों में लगाया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 2000 गौशालाओं के 3,72,643 गायों एवं अन्य जानवरों के लिए भी पर्याप्त चारे की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के समस्त संवेदनशील जिलों में राहत चोपाल का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed