फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: 1225 computer operators of police department will be promoted soon

UP News : पुलिस विभाग के 1225 कंप्यूटर ऑपरेटरों की जल्द होगी प्रोन्नति,  विभागाध्यक्षों से मांगी गई सूचनाएं

Fri, 04 Aug 2023 12:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Aug 2023 12:59 PM IST
सार

एसपी, कंप्यूटर केंद्र शहाब रशीद खां ने एडीजी तकनीकी सेवाएं की ओर से इस संबंध में समस्त विभागाध्यक्ष एवं कार्यालयाध्यक्ष को पत्र भेजा है। बता दें कि बीते वर्ष जुलाई माह में 2340 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की गई थी।

विज्ञापन
UP News: 1225 computer operators of police department will be promoted soon
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के पद पर तैनात 1225 कर्मचारियों को जल्द ग्रेड बी में प्रोन्नत किया जाएगा। इसकी अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने के बाद छह वर्ष की सेवा पूरी कर चुके समस्त कर्मियों की सूचना विभागाध्यक्षों से मांगी गई है ताकि उसका परीक्षण करने के बाद पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भेजा जा सके।

विज्ञापन


एसपी, कंप्यूटर केंद्र शहाब रशीद खां ने एडीजी तकनीकी सेवाएं की ओर से इस संबंध में समस्त विभागाध्यक्ष एवं कार्यालयाध्यक्ष को पत्र भेजा है। बता दें कि बीते वर्ष जुलाई माह में 2340 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की गई थी। तत्पश्चात इस पद पर कोई भी नई भर्ती नहीं की गई है। वहीं, अंतिम वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद 22 कंप्यूटर ऑपरेटर अलग-अलग वजहों से नौकरी छोड़ चुके हैं। जिसकी वजह से वर्तमान में कुल 2318 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक छह वर्ष की सेवा पूरी कर लेने वाले कर्मियों की पदोन्नति की जानी है। विगत एक जुलाई 2015 को नियुक्त हुए 557 कर्मियों की पदोन्नति का प्रस्ताव भर्ती बोर्ड भेजा जा चुका है, हालांकि पदोन्नति की कार्यवाही अभी लंबित है। वहीं एक जुलाई 2015 से एक जुलाई 2017 के मध्य नियुक्त हुए 122 कंप्यूटर ऑपरेटर पदोन्नति के पात्र हो चुके हैं, जिसकी वजह से उनके संबंध में सूचनाएं मांगी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed