{"_id":"69e79d6db772c867ef016b54","slug":"up-news-10-more-castes-included-in-the-eligibility-of-chief-minister-housing-scheme-rural-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता में 10 और जातियां शामिल, इन्हें मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता में 10 और जातियां शामिल, इन्हें मिलेगा फायदा
Tue, 21 Apr 2026 09:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:55 PM IST
सार
ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान पाया गया कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता सूची में ये जातियां शामिल नहीं हैं। इन जातियों के पात्र लोगों द्वारा भ्रमण के दौरान आवास के आवंटन की मांग भी की गई थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता में 10 अन्य जातियों को भी शामिल किया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत भोंटिया, जौनसारी, राजी, गोंड तथा इसकी पर्याय धुरिया, ओझा, नायक, पठारी, राजगोंड, खरवार, खैरवार, पराहिया, पंखा, पनिका, अगरिया, पटारी तथा भुइंया, भुनिया जातियों (अनुसूचित जनजातियों) को भी उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत पात्रता की प्राथमिकता श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान यह मामला प्रकाश में आया कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता सूची में ये जातियां शामिल नहीं हैं। इन जातियों के पात्र लोगों द्वारा भ्रमण के दौरान आवास के आवंटन की मांग भी की गई थी, जिसका संज्ञान लेने के बाद इस बाबत विचार विमर्श करके इन जातियों को भी सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्राथमिकता श्रेणी में शामिल कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - धर्मांतरण रैकेट की आशंका में पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर, छात्राओं को लेकर दिल्ली जाने वाला था
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जन आक्रोश पदयात्रा: महिला अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे सीएम योगी, बोले- विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर
इन जिलों में मौजूद हैं ये जातियां
महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, कुशीनगर, भदोही, संतकबीरनगर आदि।