फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: New units of ATS will be built at 12 places including Deoband, allotment of land in Awadh to Bahraich and Shravasti

यूपी : देवबंद समेत 12 जगहों पर बनेंगी एटीएस की नई यूनिट, अवध में बहराइच व श्रावस्ती में हुआ जमीन का आवंटन

Tue, 17 Aug 2021 10:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Aug 2021 10:12 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने के साथ ही आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश भर में सुरक्षा बलों के सेंटर खोले जा रहे हैं। सर्वाधिक संवेदनशील माने जाने वाले जिलों में एटीएस के सेंटर बनाकर कमांडो तैनात करने की योजना है।

विज्ञापन
UP: New units of ATS will be built at 12 places including Deoband, allotment of land in Awadh to Bahraich and Shravasti
UP ATS

विस्तार

प्रदेश में आतंकी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए देवबंद समेत 12 जगहों पर एटीएस की नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इसके लिए 10 जिलों में जमीन का आवंटन हो गया है। जबकि दो जिलों में जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। हर इकाई में डेढ़ से दो दर्जन कमांडों की तैनाती की जाएगी। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटीएस को और मजबूत करने के लिए प्रस्ताव मांगा है। एटीएस को जल्द ही और अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। साथ ही समुचित मानव संसाधन भी मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने के साथ ही आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश भर में सुरक्षा बलों के सेंटर खोले जा रहे हैं। इसी के  तहत एटीएस की 12 नई इकाइयों की स्थापना प्रस्तावित है। सर्वाधिक संवेदनशील माने जाने वाले जिलों में एटीएस के सेंटर बनाकर कमांडो तैनात करने की योजना है। जिससे आतंकी घटना होने पर तत्काल उससे निपटा जा सके।
विज्ञापन


अवस्थी ने बताया कि अवध क्षेत्र में श्रावस्ती व बहराइच और मेरठ, अलीगढ़, ग्रेटर नोएडा (जेवर एयरपोर्ट), आजमगढ़ (निकट एयरपोर्ट), कानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र व सहारनपुर जिले के देवबंद में एटीएस का कमांडो ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जिलों में भूमि आवंटित कर दी गई। जल्द ही भवनों के निर्माण की कार्यवाही शुरू होगी। इसके अलावा वाराणसी और झांसी में एटीएस इकाई की स्थापना के लिए जल्द भूमि आवंटन की उम्मीद है। जबकि एटीएस को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर बहराइच और श्रावस्ती में स्थापित एटीएस की नई फील्ड यूनिट काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पॉट की पांच टीमें और स्नाइपर की चार टोलियां तैयार
एनएसजी की तरह खतरनाक ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए प्रदेश में एटीएस के विशेष पुलिस संचालन दल (स्पॉट) का गठन वर्ष 2017 में किया गया था। बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी के विशेषज्ञों द्वारा स्पॉट कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया जाता है। वर्तमान में स्पॉट की पांच टीमें तैयार हैं और दो टीमें प्रशिक्षण ले रही हैं। वहीं दो अन्य टीमों के लिे कार्यवाही चल रही है। इसके लिए अलावा यूपी पुलिस की पहली स्नाइपर टीम की चार टोलियां भी तैयार की गई है, जिसे एनएसजी ने प्रशिक्षित किया है।


एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर के लिए 2000 वर्गमीटर जमीन का आवंटन कर दिया गया है। कोशिश है कि जल्द से जल्द इस यूनिट को कार्यरत कर दिया जाए। जिससे म मौजूदा परिस्थितियों और चुनौतियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed