{"_id":"6a3ff70ee53e0fcc3100301f","slug":"up-new-pil-filed-in-high-court-in-ram-temple-offering-theft-case-hearing-to-be-held-on-monday-one-petition-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हाईकोर्ट में दाखिल हुई नई PIL, सोमवार को होगी सुनवाई; एक याचिका पहले से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हाईकोर्ट में दाखिल हुई नई PIL, सोमवार को होगी सुनवाई; एक याचिका पहले से
Sat, 27 Jun 2026 09:45 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:45 PM IST
सार
Ram Temple offering theft: अयोध्या के श्री रामजन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों वाले मामले में एक नई पीआईएल हाईकोर्ट में दाखिल हुई है।
विज्ञापन
राम मंदिर दान घोटाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या के श्री रामजन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों वाले मामले की जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) से करने के अनुरोध वाली एक नई जनहित याचिका हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल हुई है।
विज्ञापन
इस पर सोमवार को सुनवाई संभावित है। याचिका न्यायमूर्ति मनीष माथुर और न्यायमूर्ति जफीर अहमद की ग्रीष्म अवकाश कालीन खंडपीठ के समक्ष 29 जून को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। यह याचिका गांधीवादी अधिवक्ता विचार मंच की ओर से इसके संयोजक दिलीप कुमार मिश्रा ने दाखिल की है। याचिका में राज्य सरकार, अयोध्या डीएम, एसएसपी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय समेत भारतीय स्टेट बैंक की नायाघाट अयोध्या के शाखा प्रबंधक को पक्षकार बनाया गया है।
विज्ञापन
याचिका में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली एसआईटी से कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय गबन मामले की जांच करने के निर्देश राज्य सरकार को देने का आग्रह किया गया है। साथ ही चढ़ावे के बैंक खाते का संचालन करने वाले सदस्यों का वित्तीय अधिकार/ बैंक खाता संचालन समाप्त किए जाने का निर्देश भी देने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन