फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: New expressway will connect Ganga Expressway to Jewar Airport, the 76 km route will cost Rs 4415 crore.

यूपी: गंगा एक्सप्रेस वे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ेगा नया एक्सप्रेव वे, इस रास्ते पर आएगी 4415 करोड़ की लागत

Sat, 01 Feb 2025 06:38 AM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 01 Feb 2025 06:38 AM IST
सार

Expressway in UP: यूपी में एक और एक्सप्रेस वे आपको रास्तों को सुगम बनाने जा रहा है। यह नया एक्सप्रेस वे गंगा एक्सप्रेस वे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ेगा। 

विज्ञापन
UP: New expressway will connect Ganga Expressway to Jewar Airport, the 76 km route will cost Rs 4415 crore.
जेवर एयरपोर्ट - फोटो : X @jewar_airport

विस्तार

ग्रेटर नोएडा का जेवर एयरपोर्ट यूपी का ग्रोथ हब बनेगा। निर्यात को नई दिशा देने के लिए जेवर एयरपोर्ट से पूरे प्रदेश को जोड़ा जा रहा है। इसी के तहत जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस से जोड़ने के लिए नया लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा। इसे यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए 24 किलोमीटर पहले से जोड़ा जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 4415 करोड़ रुपये होगी।

विज्ञापन


यह लिंक एक्सप्रेसवे 76 किलोमीटर लंबा होगा। इसके लिए यूपीडा को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। इसका अंतिम बिंदु गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। वर्तमान में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पश्चिम से पूर्व दिशा की तरफ प्रदेश के बीच से गुजर रहे हैं। केवल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे उत्तर-दक्षिण में स्थित हैं। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के जरिये बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेसवे कनेक्ट होगा। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक निर्माणाधीन जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसी के साथ यूपी में एक्सप्रेसवे की पूरी ग्रिड अस्तित्व में आ जाएगी, जो यातायात को प्रदेश के किसी भी कोने में बाधा रहित सुविधा देगी।
विज्ञापन


प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे की सलाहकार कंपनी एडिकाॅन इंडिया न्यूनतम बजट में अधिकतम लाभ वाले प्लान पर काम कर रही है। फरवरी में परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट नियोजन विभाग को भेज दी जाएगी। फिर मार्च तक इस परियोजना की लागत का अनुमोदन एम्पावर्ड फाइनेंस कमेटी से लिया जाएगा। मई से जुलाई के बीच में भूमि अधिग्रहण कर लिया जाएगा। अगले वर्ष फरवरी से निर्माण शुरु हो जाएगा। नए लिंक एक्सप्रेस की अनुमानित लागत 4415 करोड़ रुपये में से जमीन अधिग्रहण पर 4000 करोड़ खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपोर्ट हब और कार्गो हब से मिलेगी नई रफ्तार

जेवर एयरपोर्ट के नजदीक एक्सपोर्ट हब स्थापित किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा किसानों और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी इकाइयों को मिलेगा। विश्व बैंक की मदद से संचालित होने वाली यूपी एग्रीज योजना के तहत एसईजेड (स्पेशल इकोनामिक जोन) बनेगा। एक्सपोर्ट हब के जरिए मूंगफली, सब्जी, काला नमक चावल, तिल सहित कई उत्पादों के निर्यात में तेजी आएगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण यमुना प्राधिकरण क्षेत्र बनेगा देश का सबसे बड़ा एयर कार्गो हब भी बनेगा। यूपी के उत्पाद तेजी से और प्रभावी तरीके से पूरी दुनिया तक पहुंचेंगे। बड़े पैमाने पर कोल्ड स्टोरेज और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के डिपो बनाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट के पहले चरण में 37 एकड़ में कार्गो टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है, जिसे भविष्य में 80 एकड़ तक विस्तारित किया जाएगा। यह अब तक का सबसे बड़ा कार्गो टर्मिनल होगा, जिसकी शुरुआती क्षमता प्रति वर्ष 2 लाख टन माल परिवहन की होगी। लिंक एक्सप्रेस वे इसकी क्षमता को और बढ़ाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed