फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: New ESI hospitals to be built in five districts of the state, medical colleges to be built in Greater Noid

यूपी: प्रदेश के पांच जिलों में बनेंगे ईएसआई के नए अस्पताल, ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में बनेंगे मेडिकल कॉलेज

Tue, 10 Jun 2025 09:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Jun 2025 09:34 PM IST
सार

Hospitals in UP: यूपी के पांच जिलों में ईएसआई के नए अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में ईएसआई निगम मेडिकल कालेज बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
UP: New ESI hospitals to be built in five districts of the state, medical colleges to be built in Greater Noid
प्रदेश में खुलेंगे नए ईएसआई अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेरठ, शाहजहांपुर, बरेली, गोरखपुर और ग्रेटर नोएडा में नए अस्पतालों के निर्माण के साथ ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में ईएसआई निगम मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


ईएसआईसी ग्रेटर नोएडा और गोरखपुर में अस्पताल बनाएगा और उनका संचालन करेगा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 में 350 बिस्तरों वाले अस्पताल के लिए जमीन की पहचान कर ली गई है। गोरखपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के लिए जमीन की पहचान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अलावा ईएसआईसी वाराणसी में एक मेडिकल कालेज स्थापित करेगा, जिसके लिए जमीन का चयन हो चुका है। 
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में ईएसआई निगम मेडिकल कॉलेज की स्थापना से न केवल चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि श्रमिकों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त, 12 नए औषधालयों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ईएसआईसी भारत सरकार का संगठन है और ईएसआईएस उत्तर प्रदेश सरकार का संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएसआई योजना के तहत वर्तमान में श्रमिकों को प्राथमिक और द्वितीयक चिकित्सा देखभाल, सुपर स्पेशियलिटी उपचार और आकस्मिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश में ईएसआई निगम के 109 अनुबंधित निजी चिकित्सालयों में कैशलेस उपचार उपलब्ध है।


वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत 2.37 करोड़ रुपये और 2025-26 के लिए 80.90 लाख रुपये के उपकरणों की स्वीकृति ईएसआई निगम से हो चुकी है। निदेशालय में एक अप्रैल से ई-ऑफिस गो-लाइव हो चुका है, जो प्रशासनिक प्रक्रियाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed