{"_id":"68347497244aafec260afd6c","slug":"up-neha-singh-rathore-case-will-be-heard-in-high-court-on-may-29-she-had-commented-on-pahalgam-attack-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नेहा सिंह राठौर मामले में 29 मई को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, पहलगाम हमले पर की थी टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नेहा सिंह राठौर मामले में 29 मई को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, पहलगाम हमले पर की थी टिप्पणी
Mon, 26 May 2025 07:33 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 26 May 2025 07:33 PM IST
सार
Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा के द्वारा पहलगाम मुद्दे पर की गई टिप्पणी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में 29 मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पहलगाम हमले पर टिप्पणी के मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की याचिका पर अगली सुनवाई 29 मई को नियत की है। राठौर ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
याचिका पर न्यायमूर्ति विवेक चौधरी व न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से सरकारी वकील ने कहा कि मामले की केस डायरी की पूरी जानकारी उनके पास है। इसपर, याची के अधिवक्ता ने कहा कि अभियोजन ने याची के खिलाफ जो साक्ष्य पाए हैं, उन्हें याची को सौंपा जाए।
विज्ञापन
सरकारी वकील ने विरोध करते हुए कहा कि साक्ष्यों को आरोपी को नहीं सौंपा जा सकता। इसपर कोर्ट ने साक्ष्यों को सौंपने के मुद्दे पर सुनवाई के लिए याचिका को 29 मई को प्राथमिकता पर सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। अभय सिंह निर्भीक ने नेहा के खिलाफ हजरतगंज थाने में दो समुदायों के बीच में वैमनस्यता उत्पन्न करने व आईटी एक्ट के आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन