{"_id":"69d7744401aebd119e0f02d4","slug":"up-national-president-of-congress-obc-department-said-we-will-fight-for-reservation-for-obc-women-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले - ओबीसी महिलाओं के आरक्षण को लेकर संघर्ष करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले - ओबीसी महिलाओं के आरक्षण को लेकर संघर्ष करेंगे
Thu, 09 Apr 2026 03:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 09 Apr 2026 03:11 PM IST
सार
कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने कहा कि महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं की अनदेखी की गई है। इसमें महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने कहा कि महात्मा फुले की जयंती को कांग्रेस भव्य तरीके से मनाएगी। महिलाओं को आरक्षण दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल जयहिंद ने कहा कि ग्राउंड लेवल पर आरक्षण को लेकर जागरूक किया जाएगा। हम चाहते हैं कि जनगणना में तेलंगाना का मॉडल अपनाया जाए। विभिन्न संगठनों से राय लेकर गणना की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कराई जा रही जनगणना में कई खामियां हैं। जाति जनगणना करते समय कच्चा मकान, पक्का मकान सहित सभी पहलुओं की गणना हो। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय की लड़ाई की शुरुआत की। उन्होंने समता और शिक्षा के द्वार खोले। डॉ आंबेडकर भी कहते थे कि ज्योतिबा फुले ने शिक्षा की मशाल जलाई।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले फुले जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। मौके पर ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
महिला आरक्षण में ओबीसी की उपेक्षा: उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण में ओबीसी की अनदेखी की जा रही है। नए प्रावधान में इसको क्लियर नहीं किया गया है। ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जाए क्योंकि उनकी हिस्सेदारी 60 फीसदी के करीब है। कुल सीटों में महिलाओं को अलग से आरक्षण दिया जाए।
पंचायत में महिलाओं को आरक्षण पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिया था। अब मोदी महिलाओं को संवैधानिक अधिकार दें। नए विधेयक में ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान करें। अन्यथा ओबीसी आंदोलन के लिए विवश होगा। नए विधेयक को इस रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी के मार्गदर्शन में ओबीसी महिलाओं को आरक्षण दिलाने के लिए मुहिम चलाई जाएगी।