फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Muslim Personal Law Board will again start agitation against Waqf Amendment Act, outline prepared

यूपी: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड फिर से वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ शुरू करेगा आंदोलन, बनाई रूपरेखा

Wed, 21 May 2025 09:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 21 May 2025 09:32 AM IST
सार

Muslim Personal Law Board: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड नए सिरे से एक बार फिर वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा। पूरे देश में इससे जुड़े आंदोलन होंगे। 

विज्ञापन
UP: Muslim Personal Law Board will again start agitation against Waqf Amendment Act, outline prepared
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ शुरू होगा आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ तहफ्फुज-ए-अवकाफ मुहिम का फिर से आगाज करने का निर्णय लिया है। आपरेशन सिंदूर और देश में आपात स्थिति के मददेनजर बोर्ड ने 16 मई तक सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था। बोर्ड ने आंदोलन को बहाल करते हुए देश के प्रमुख शहरों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ऑल इंडिया तहफ्फुज-ए-अवकाफ कमेटी के संयोजक डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने बताया कि आपरेशन सिंदूर के बाद देश में आपात स्थिति के मददेनजर बोर्ड ने सार्वजनिक सभाएं, धरने और रैलियों को स्थगित कर दिया था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बोर्ड ने वक्फ बचाओं आंदोलन के तहत होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बोर्ड का का मुख्य फोकस बिहार पर रहेगा। बोर्ड ने बिहार के विभिन्न शहरों में कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी इमारत-ए-शरिया बिहार-ओडिशा व झारखंड को दी है। इमारत ए शरिया पटना, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बेगूसराय, सहरसा, मधुबनी, सिवान और दरभंगा आदि जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हैदराबाद में 22 मई को महिलाओं के लिए जनसभा होगी। तेलंगाना के निजामाबाद में 30 मई को जनसभा का आयोजन होगा। महाराष्ट्र के जलगांव में 23 मई, नांदेड़ में 24 मई और औरंगाबाद में 25 मई को सभा का आयोजन होगा। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों की तैयारियां फिर से शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed