{"_id":"624d63253b2be67c907ab8b1","slug":"up-municipal-bodies-will-provide-land-for-annapurna-canteen-government-will-provide-cheap-food-to-the-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : अन्नपूर्णा कैंटीन के लिए नगर निकाय उपलब्ध कराएंगे जमीन, गरीबों को सस्ता भोजन मुहैया कराएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : अन्नपूर्णा कैंटीन के लिए नगर निकाय उपलब्ध कराएंगे जमीन, गरीबों को सस्ता भोजन मुहैया कराएगी सरकार
Wed, 06 Apr 2022 03:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Apr 2022 03:23 PM IST
सार
भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प पत्र में गरीबों न्यूनतम मूल्य पर भोजन कराने के लिए मां अन्नापूर्णा कैंटीन खोलने का वादा किया है। इस योजना पर जल्द ही काम शुरू होना है।
विज्ञापन
भोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहरी क्षेत्रों में गरीबों को सस्ता भोजन मुहैया कराने के वादे पर अमल के लिए सरकार ने अन्नपूर्णा कैंटीन खोलने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित शहर के नगर निकायों को दी गई है। जिले डीएम की मदद से जमीन चिह्नित की जाएगी। निकायों को चिह्नित जमीनों की सूची स्थानीय निकाय निदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
इस सबंध में अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे ने सभी नगर निकायों को आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प पत्र में गरीबों न्यूनतम मूल्य पर भोजन कराने के लिए मां अन्नापूर्णा कैंटीन खोलने का वादा किया है। इस योजना पर जल्द ही काम शुरू होना है।
विज्ञापन