फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mukhtar Ansari sentenced six times in a year

यूपी: मुख्तार अंसारी को एक साल में छह बार हुई सजा, दर्ज हैं 65 आपराधिक मुकदमे

Fri, 27 Oct 2023 10:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 27 Oct 2023 10:41 PM IST
सार

शुक्रवार को गाजीपुर की अदालत ने गैंगस्टर के मुकदमे में मुख्तार को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इससे पहले 21 सितंबर 2022 को लखनऊ की अदालत ने सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
UP: Mukhtar Ansari sentenced six times in a year
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 माफिया मुख्तार अंसारी को बीते एक वर्ष में अदालत द्वारा छह बार सजा सुनाई जा चुकी है। शासन के निर्देश पर अदालत में मुख्तार के खिलाफ दर्ज मुकदमों की मजबूती से पैरवी करने की वजह से यह सफलता मिली है। बता दें कि मुख्तार के खिलाफ 65 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को गाजीपुर की अदालत ने गैंगस्टर के मुकदमे में मुख्तार को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इससे पहले 21 सितंबर 2022 को लखनऊ की अदालत ने सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं 23 सितंबर 2022 को लखनऊ की अदालत ने गैंगस्टर के मामले में पांच वर्ष की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


 इसी तरह अलग-अलग मामलों में 15 दिसंबर को गाजीपुर की अदालत ने दस वर्ष, 29 अप्रैल 2023 को गाजीपुर की अदालत ने दस वर्ष और 5 जून को गाजीपुर की अदालत दस वर्ष की सजा सुना चुकी है। वहीं मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी को भी चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुख्तार के गिरोह के 288 सदस्यों को चिन्हित कर उनके खिलाफ 156 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। वहीं गैंग के पांच सदस्य पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं। उसके गैंग के 164 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर और छह के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा 605 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने के अलावा 215 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार को बंद कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed