फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mother and sons held hostage in home, robbed of cash and jewellery, remained inside for two hours; police

UP: घर में घुसकर मां-बेटों को बनाया बंधक, लूटे नगदी समेत गहने, दो घंटे तक अंदर रहे; पुलिस अस्पताल लेकर भागी

Mon, 09 Mar 2026 11:27 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 09 Mar 2026 11:27 PM IST
सार

मड़ियांव में गुड्डी देवी के घर चार बदमाश घुसे और उन्हें व उनके दो बेटों को बंधक बनाकर पीटा। बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूटकर भाग गए। जंगल में घर होने और आसपास कोई नहीं होने के कारण घटना अंजाम दी गई। 

विज्ञापन
UP: Mother and sons held hostage in home, robbed of cash and jewellery, remained inside for two hours; police
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के मड़ियांव में देर रात घैला निवासी गुड्डी देवी के मकान में चार बदमाशों ने धावा बोला दिया। बदमाशों ने गुड्डी और उनके दो बेटों को बंधक बनाकर पीट। फिर लाखों के जेवर लेकर वहां से भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर मड़ियांव पुलिस बदमाशों के खिलाफ डकैती, बंधक और लूटपाट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


पान मसाला गुमटी संचालिका गुड्डी के मुताबिक शनिवार रात वह और उनके बेटे श्यामू और चंदन अपने कमरों में सो रहे थे। तभी रात करीब दो बजे लाठी-डंडों के साथ चार डकैत छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। खटपट सुनने पर जब उनकी और बेटों की आंख खुली तो आरोपियों ने उन्हें लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। बेटों के सिर पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ कई वार किए। दोनों के सिर फट गए।

विज्ञापन

दो घंटे तक घर में रहे बदमाश

गुड्डी ने बताया कि उन्होंने और बेटों ने चीख पुकार मचाया, मगर जंगल में घर बने होने के कारण उनकी कोई मदद नहीं हो सकी। फिर बदमाशों ने रस्सी से उनके व बेटों के हाथ पैर बांधकर दूसरे कमरे में बैठा दिया। बदमाशों ने बेलचे से अलमारी के लॉकर तोड़ डाले। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें रखे 26 हजार 500 रुपये, लाखों के सोने और चांदी के जेवर निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने दोनों बेटे के गले से चांदी के चेन भी लूट ली। सारा सामान एक कपड़े में लपेटा और सुबह करीब चार बजे वापस छत के रास्ते भाग निकले। 

काफी देर तक जब बदमाशों की आवाज गुड्डी को सुनाई नहीं पड़ी तब उन्होंने किसी तरह से बेटों को बंधन मुक्त कराया। घटना की जानकारी पुलिस और रिश्तेदारों को दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। जबकि, घर में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

जंगल बना समस्या का सबब

एडिशनल इंस्पेक्टर मड़ियांव अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि जंगल के बीच में पीड़िता का घर बना है। काफी दूर तक कोई दूसरा घर नहीं है। इसलिए बदमाशों ने उनके घर में वारदात अंजाम दी है। आसपास कोई घर नहीं होने के कारण सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। फिलहाल पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जो बदमाशों का पता लगाने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed