{"_id":"67dc33a2b49aba70fe09b02e","slug":"up-mosques-were-covered-in-many-places-during-holi-human-rights-commission-directed-dgp-to-take-action-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: होली में ढकी गईं थीं प्रदेश में कई जगह पर मस्जिदें, मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी को दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: होली में ढकी गईं थीं प्रदेश में कई जगह पर मस्जिदें, मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी को दिए कार्रवाई के निर्देश
Thu, 20 Mar 2025 08:56 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:56 PM IST
सार
Mosques were covered: होली पर प्रदेश के कई जिलों में मस्जिदों को ढकने के मामले सामने आए थे। राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में तिरपाल से ढकी गई घंटाघर की मस्जिद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य मानवाधिकार आयोग ने कई जिलों में मस्जिदों को तिरपाल से ढकने के मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को चार हफ्ते में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस मामले में धार्मिक स्वतंत्रता के हनन को आधार बनाते हुए आयोग में याचिका दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
होली के समय संभल, अलीगढ़ और शाहजहांपुर जिले में मस्जिदों को तिरपाल से ढकने की घटनाएं हुई थीं। इसे अल्पसंख्यक समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता का हनन मानते हुए मानवाधिकार आयोग में याचिका दाखिल की गई थी। इसमें कहा गया था कि किसी विशेष पर्व के दौरान अगर धार्मिक स्थल को ढकने की आवश्यकता है तो धार्मिक सौहार्द के दावे खोखले हैं।
विज्ञापन
संविधान के अनुसार हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है। वहीं, राज्य को हर धर्म को समान मानना चाहिए। मस्जिदों को तिरपाल से ढकने की घटना धार्मिक कट्टरता की शुरुआत है। आने वाले समय में एक समुदाय के अधिकारों को सुरक्षित करना कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन