फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Montha's shadow has lifted, November will be less cold than expected; this is how the weather will be for

UP : मोंथा का साया छंटा, इस बार उम्मीद से कम सर्द होगा नवंबर; अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 31 Oct 2025 06:40 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 31 Oct 2025 06:40 PM IST
सार

मोंथा तूफान के असर के कारण लखनऊ सहित आसपास के जिलों के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिन में पारा 6.5 डिग्री लुढ़ककर 23.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जिससे एक दशक का रिकॉर्ड टूट गया।

विज्ञापन
UP: Montha's shadow has lifted, November will be less cold than expected; this is how the weather will be for
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मोंथा के असर से बीते दो दिनों के दौरान बेमौसम बारिश देखने को मिली। बारिश और तेज हवाओं के जोर से प्रदेश के झांसी आदि जिलों में दिन के तापमान में 9 से 10 डिग्री तक की गिरावट आ गई और लोगों को सर्दी की आमद का अहसास हुआ। पारे में गिरावट का हाल ये रहा कि बाराबंकी, झांसी और अमेठी में बृहस्पतिवार, अक्तूबर माह का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ।

विज्ञापन

नवंबर में उम्मीद से कम पड़ेगी सर्दी

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार यानी एक नवंबर से उत्तर प्रदेश में मोंथा का असर छंटेगा और धूप खिलने से अगले तीन दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की उछाल देखने को मिलेगी। वहीं रात के पारे में शनिवार से क्रमश: गिरावट दर्ज होगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नवंबर में इस बार औसत से थोड़ी कम ठंड पड़ने के संकेत हैं। अधिकतर इलाकों में दिन का पारा सामान्य से कम और न्यूनतम तापमान यानी रात का पारा सामान्य से ऊपर रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को यूपी के चंदाैली, गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर आदि में छिटपुट बूंदाबांदी की आशंका है। इसके बाद प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

बारिश से धुल कर साफ हो गई हवा

बृहस्पतिवार की बारिश में लखनऊ के सभी छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों की हवा हरे यानी सेहत के लिए बेहतर श्रेणी में दर्ज हुई। शहर का औसत एक्यूआई 68 सूचकांक के साथ हरे जोन में रहा। गोमती नगर की हवा 34 सूचकांक के साथ गहरे हरे जोन में यानी सबसे बेहतर रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed