फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon session of the state legislature from August 11, many important ordinances may be presented; thes

यूपी: प्रदेश में विधानमंडल का मानसून सत्र 11 अगस्त से, इस सत्र में पेश हो सकते हैं कई महत्वपूर्ण अध्यादेश

Tue, 22 Jul 2025 07:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 22 Jul 2025 07:23 PM IST
सार

UP Legislature Session: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होगा। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन में रखे जा सकते हैं। 

विज्ञापन
UP: Monsoon session of the state legislature from August 11, many important ordinances may be presented; thes
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानमंडल का मानसून सत्र आगामी 11 अगस्त से शुरू होगा। कैबिनेट ने संसदीय कार्य विभाग द्वारा विधानमंडल के दोनों सदनों का सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। बता दें कि इससे पहले 18 फरवरी को विधानमंडल का सत्र आहूत किया गया था, जिसका सत्रावसान 12 मार्च को कर दिया गया था। मानसून सत्र के दौरान प्रदेश सरकार कई अध्यादेशों को मंजूरी के लिए सदन में पेश कर सकती है। इसके अलावा अन्य विधायी कार्य भी संपन्न होंगे। वहीं दूसरी ओर कैबिनेट ने विधानमंडल में सीएजी की रिपोर्ट पेश करने के लिए राज्यपाल की अनुमति लेने का वित्त विभाग का प्रस्ताव भी मंजूर किया है। बता दें कि मानसून सत्र में सीएजी की सात रिपोर्ट (प्रतिवेदन) सदन के पटल पर रखी जाएंगी।

विज्ञापन

ये प्रतिवेदन पटल पर रखे जाएंगी

-शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन
- केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के उपयोग पर प्रतिवेदन
- सरयू नहर परियोजना पर प्रतिवेदन
- भवन एवं सन्निर्माण कर्मकारों का कल्याण
- सीएजी का मार्च 2022 को समाप्त वर्ष के लिए प्रतिवेदन
- राज्य वित्त पर प्रतिवेदन
- खनन और अवैध खनन का सामाजिक आर्थिक प्रभाव
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed