फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon finally departed from the state with Dussehra, Meteorological Department issued these forecasts re

यूपी: दशहरा के साथ प्रदेश से अंततः विदा हुआ मानसून, सर्दी पड़ने को लेकर मौसम विभाग ने जारी किए ये पूर्वानुमान

Sat, 12 Oct 2024 10:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Oct 2024 10:52 AM IST
सार

Monsoon departure in UP: यूपी से मानसून विदा हो गया है। रात में ठंड हल्की-हल्की पड़नी शुरू हो गई है। सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। 
 

विज्ञापन
UP: Monsoon finally departed from the state with Dussehra, Meteorological Department issued these forecasts re
मानसून की विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश से मानसून की विदाई पूरी तरह से हो गई है। इसकी घोषणा मौसम विभाग ने शुक्रवार को कर दी। मानसून के जाने के साथ ही आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने प्रदेश में सर्दियों को लेकर आकलन शुरू कर दिया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुुमार सिंह का कहना है कि एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि बादल छाए रहेंगे, धूप भी खिलेगी। भोर की शुरुआत हल्की सी सिहरन के साथ होगी।

विज्ञापन

 रात का पारा धीरे-धीरे गिरेगा

UP: Monsoon finally departed from the state with Dussehra, Meteorological Department issued these forecasts re
यूपी में मानसून - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी का अभी असर नहीं दिखेगा। अभी हवा पछुआ चल रही है और इसमें तेजी भी नहीं है। इस कारण से मौसम सामान्य है। दिन और रात का पारा अभी सामान्य से अधिक बना हुआ है, यह स्थिति अक्तूबर तक रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान वाराणसी में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी के मौसम में इस वक्त मिला-जुला असर दिख रहा है। सुबह की शुरुआत बादल-बदली के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली तो, लोगों ने तल्खी महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदान तक पहुंचने में लगेगा वक्त

UP: Monsoon finally departed from the state with Dussehra, Meteorological Department issued these forecasts re
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि पहाड़ों पर बर्फबारी को लेकर लोग अक्सर सोचते हैं कि अब मैदान में ठंड बढ़ जाएगी। हमेशा ऐसा नहीं होता है। अभी हवा पछुआ चल रही है और इसमें तेजी भी नहीं है। इस कारण से मौसम सामान्य है। दूसरे दिन और रात का पारा अभी सामान्य से अधिक बना हुआ है, यह स्थिति अक्तूबर तक रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान वाराणसी में 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मुजफ्फरनगर व बरेली में दिन का पारा 20 डिग्री से कम रहा। सबसे अधिक न्यूनतम पारा लखीमपुर खीरी में 26 डिग्री रहा।

विज्ञापन

राजधानी में सुबह से आते-जाते रहे बादल

UP: Monsoon finally departed from the state with Dussehra, Meteorological Department issued these forecasts re
बादल छाए हुए।
राजधानी के मौसम में इस वक्त मिला-जुला असर दिख रहा है। सुबह की शुरुआत बादल-बदली के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली तो, लोगों ने तल्खी महसूस की। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, बादल छाए रहेंगे पर बारिश नहीं होगी। यह एक सामान्य जलवायविक स्थिति है, जिसके कारण मौसम में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed