{"_id":"66b277d3e2ff4b8065070f83","slug":"up-money-laundring-case-will-be-filed-against-former-bsp-mp-umakant-yadav-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व बसपा सांसद उमाकांत यादव पर दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, ईडी को मिली दर्ज मुकदमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व बसपा सांसद उमाकांत यादव पर दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, ईडी को मिली दर्ज मुकदमों की जानकारी
Wed, 07 Aug 2024 12:51 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:51 AM IST
सार
ईडी के अधिकारियों ने आजमगढ़ पुलिस से मिली जानकारी का अध्ययन करना शुरू कर दिया है। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज करने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। उमाकांत पर पहला मुकदमा वर्ष 1977 में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) खुटहन से तीन बार विधायक व मछलीशहर के पूर्व बसपा सांसद उमाकांत यादव पर जल्द ही प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करेगा। आजमगढ़ पुलिस ने उमाकांत के खिलाफ दर्ज मुकदमों व संपत्तियों की जानकारी ईडी को सौंप दी है।
विज्ञापन
बता दें कि लखनऊ स्थित ईडी के जोनल कार्यालय के अधिकारियों ने बीते दिनों आजमगढ़ के एसपी को पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी। साथ ही, उनके बेटे रविकांत पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा भी देने को कहा था।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो ईडी के अधिकारियों ने आजमगढ़ पुलिस से मिली जानकारी का अध्ययन करना शुरू कर दिया है। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज करने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। बता दें कि उमाकांत पर पहला मुकदमा वर्ष 1977 में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद आजमगढ़, लखनऊ और जौनपुर में 36 आपराधिक मामले दर्ज हुए। इसमें धोखाधड़ी, लूट, हत्या व लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे अन्य कई गंभीर मामले शामिल हैं। यही नहीं, दो साल पूर्व जीआरपी सिपाही हत्याकांड में उमाकांत समेत सात लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। उमाकांत बसपा के अलावा सपा में भी रह चुके हैं।