{"_id":"62549927d44a857ef019e41c","slug":"up-mlc-election-result-2022-uttar-pradesh-vidhan-parishad-chunav-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP MLC Election Result 2022 : विधान परिषद की 27 सीटों के नतीजे आज, आयोग ने मतगणना के लिए पूरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP MLC Election Result 2022 : विधान परिषद की 27 सीटों के नतीजे आज, आयोग ने मतगणना के लिए पूरी की तैयारी
Tue, 12 Apr 2022 02:40 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:40 AM IST
सार
डीजीपी मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए जो केंद्रीय अर्धसैनिक बल यूपी को उपलब्ध कराया गया था वह मतगणना तक तैनात रहेगा। सभी मतगणना केंद्रों पर आब्जर्वर की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
पिनाहट ब्लॉक परिसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 विधान परिषद सीटों पर मंगलवार को मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इन सीटों पर नौ अप्रैल को चुनाव हुआ था। मतगणना 27 जिलों के मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में होगी। इसके लिए आयोग और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए जो केंद्रीय अर्धसैनिक बल यूपी को उपलब्ध कराया गया था वह मतगणना तक तैनात रहेगा। सभी मतगणना केंद्रों पर आब्जर्वर की तैनाती भी की गई है। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 35 निकाय सीटों पर 36 सदस्यों का चुनाव की प्रक्रिया चार फरवरी को शुरू हुई थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया था। 25 मार्च तक इस चुनाव के लिए नामांकन जमा कराए गए। 36 सीटों में से 9 पर भाजपा के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं, मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्घार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज, देवरिया और बलिया सीट के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था।
विज्ञापन
इन जिलों में होगी मतगणना
मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, आगरा, मेरठ और सहारनपुर।