फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP MLC Election: BJP candidate filed nomination.

विधान परिषद उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह ने दाखिल किया नामांकन, दो साल में एक करोड़ रुपये बढ़ी संपत्ति

Fri, 19 Jan 2024 12:50 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Jan 2024 12:50 AM IST
सार

यूपी विधान परिषद की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
UP MLC Election: BJP candidate filed nomination.
मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में दारा सिंह चौहान ने नामांकन किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल कर दिया। दारा सिंह भाजपा प्रदेश मुख्यालय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने विधान भवन पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री व पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यूपी भाजपा की कोर कमेटी ने उप चुनाव के लिए पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था। पैनल में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान का नाम प्राथमिकता पर था। इनके अतिरिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और संतोष सिंह सहित अन्य नाम शामिल थे। केंद्रीय नेतृत्व ने दारा सिंह चौहान के नाम पर सहमति दे दी। सपा से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह घोसी विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव हार गए थे तब से ही दारा सिंह को विधान परिषद भेजने की चर्चा चल रही थी और आज उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया।

विज्ञापन


मंत्री बनाए जाने को लेकर लगाए जा रहे थे कयास
दारा सिंह चौहान को घोसी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के बाद भी मंत्री बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन दारा और उनके साथ ही सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अभी भी इंतजार ही कर रहे हैं। दारा सिंह चौहान को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। वह नोनिया समाज से आते हैं जो कि पूर्वांचल में काफी प्रभावी माना जाता है। उपचुनाव में वह अपने समुदाय का वोट भी पूरी तरह प्राप्त नहीं कर सके वह सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह से करीब 42 हजार वोटों से हार गए। सपा से भाजपा में शामिल होने पर दारा सिंह चौहान ने कहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


दो साल में एक करोड़ रुपये बढ़ी दारा सिंह की संपत्ति
विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की संपत्ति में दो साल में एक करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। दारा सिंह ने नामांकन पत्र के साथ पेश शपथ पत्र में स्वयं के पास 18.25 लाख रुपये और पत्नी के पास 21.12 लाख रुपये की चल संपत्ति होना बताया है। वहीं स्वयं के पास 4.20 करोड़ और पत्नी के पास 1.10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है। इस प्रकार दारा सिंह के पास 5.68 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दारा सिंह ने विधानसभा चुनाव 2022 पेश नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में दारा सिंह ने 59.34 लाख रुपये और पत्नी के पास 19.37 लाख रुपये की चल संपत्ति दर्शाई थी। दारा सिंह ने अपने पास तीन करोड़ रुपये और पत्नी के पास 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी दर्शाई थी। इस प्रकार उस दौरान दारा के पास 4.58 लाख रुपये की कुल संपत्ति थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed