फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: misuse of fake letter pad of BJP member.

UP: मंत्री को लेटर दिया, कार्रवाई तो दूर, पत्र ही गायब हो गया... लेटर पेड के फर्जी इस्तेमाल का मामला

Wed, 31 Jul 2024 12:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 31 Jul 2024 12:56 AM IST
सार

भाजपा के एमएलसी अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि स्थिति यह है कि उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) देने वाली संस्थाओं को बजट जारी नहीं किया जा रहा है। जबकि, यूसी न देने वाली संस्थाएं बजट पा जा रही हैं। कुछ अधिकारी सरकार को ही कटघरे में खड़ा करने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP: misuse of fake letter pad of BJP member.
लखनऊ का विधानभवन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधान परिषद में प्रश्न प्रहर के दौरान उस समय पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्य एकमत हो गए, जब भाजपा के एमएलसी अनूप कुमार गुप्ता ने अपनी व्यथा रखी। उन्होंने कहा कि उनके फर्जी लेटर पैड के दुरुपयोग के मामले में समाज कल्याण मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, कार्रवाई तो दूर, तारांकित प्रश्न लगाने पर विभाग से जवाब मिला कि पत्र ही नहीं मिला।

विज्ञापन


अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि पलिया में कार्यदायी संस्था बदलने के लिए किसी ने उनके लेटर हेड का दुरुपयोग किया। उन्होंने 22 मई 2023 को इस संबंध में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण को व्यक्तिगत रूप से मिलकर कार्रवाई के लिए पत्र दिया था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अतारांकित प्रश्न भी लगाए। मजबूरी में अब तारांकित प्रश्न लगाया। यहां बता दें कि तारांकित प्रश्न पर सदन के अंदर चर्चा होती है।
विज्ञापन


अनूप कुमार ने कहा कि स्थिति यह है कि उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) देने वाली संस्थाओं को बजट जारी नहीं किया जा रहा है। जबकि, यूसी न देने वाली संस्थाएं बजट पा जा रही हैं। कुछ अधिकारी सरकार को ही कटघरे में खड़ा करने का काम कर रहे हैं। जवाब में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि फर्जी लेटर हेड के पत्र के आधार पर विभाग ने कोई निर्णय नहीं लिया। इसलिए कोई नुकसान नहीं हुआ। अगर विधान परिषद सदस्य के नाम का दुरुपयोग हुआ है तो उनके स्तर से इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा सकती है। सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने प्रकरण को गंभीर माना। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक माह के भीतर उच्चस्तरीय जांच करवाकर कठोर कार्रवाई करेंगे। इससे सदन को भी अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को दो कमरों के आवास देने का मामला उठा
नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को दो कमरों का सरकारी आवास देने की मांग की। इस पर नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में बनने वाले आवासों में इस बात का ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed