फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP miniter Jayveer Singh addressed media on prepration of Mahakumbh 2025.

UP: यूपी के पर्यटन मंत्री का पलटवार, बोले- अखिलेश कुंभ में डुबकी लगाएं, पापों से मुक्ति पाएं

Thu, 02 Jan 2025 03:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Jan 2025 03:45 PM IST
सार

यूपी सरकार के मंत्री ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों की जानकारी दी और कहा कि यह कुंभ आध्यात्मिक के साथ ही डिजिटल व्यवस्थाओं के लिए भी जाना जाएगा।

विज्ञापन
UP miniter Jayveer Singh addressed media on prepration of Mahakumbh 2025.
यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर सवाल उठाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को कुंभ में आना चाहिए और डुबकी लगाकर पापों से मुक्त होना चाहिए। उन्होंने महाकुंभ में आतंकी हमले की धमकी पर कहा कि कुंभ में ऐसी सुरक्षा व्यवस्था होगी कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा फिर भी सभी जानते हैं कि योगी सरकार ऐसे गड़बड़ी करने वालों का क्या हाल करती है।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री बृहस्पतिवार को कुंभ की तैयारियों को लेकर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। यहां पर आने वाले श्रद्घालुओं को ऐसी सुविधा दी जाएगी कि वो हमारे एंबेसडर बनकर जाएंगे। वहीं, एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन औवैसी के बयान पर कहा कि यूपी में सभी धर्म को लोगों को अपनी सुविधा अनुसार पूजा करने की आजादी है।
विज्ञापन


प्रयागराज में होगी कैबिनेट बैठक
उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान यूपी की कैबिनेट बैठक भी प्रयागराज में होगी और पूरी कैबिनेट कुंभ स्नान करेगी। इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

हेलीकॉप्टर से ले सकेंगे एरियल व्यू
महाकुंभ के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटक कुंभ क्षेत्र का एरियल व्यू ले सकेंगे। तीन हजार रुपये में आठ मिनट का भ्रमण कराया जाएगा। यह कुंभ आध्यात्मिक के साथ ही डिजिटल व्यवस्थाओं के लिए भी जाना जाएगा। कुंभ के बारे में कोई भी जानकारी एआई चैटबोट और क्यूआर कोड से मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed