{"_id":"640ab9aa7326ab08d308a7f3","slug":"up-minister-went-to-inspection-in-department-of-fisheries-no-officers-was-present-there-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मत्स्य विभाग में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे मंत्री जी, नहीं मिला एक भी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मत्स्य विभाग में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे मंत्री जी, नहीं मिला एक भी अधिकारी
Fri, 10 Mar 2023 10:31 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:31 AM IST
सार
यूपी के मत्स्य विभाग मंत्री डॉ. संजय निषाद शुक्रवार सुबह मत्स्य विभाग के निगम, फेडरेशन और निदेशालय में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। कार्यालय में एक भी अधिकारी न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री जी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मत्स्य विभाग के औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। इस समय तक कोई भी अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचा था। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्होंने मत्स्य विभाग के निगम, फेडरेशन और निदेशालय में निरीक्षण किया और अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तय समय पर कार्यालय पहुंचा करें।