{"_id":"63e4dbb4a88997d528010333","slug":"up-minister-surya-pratap-shahi-speaks-on-statement-of-mohan-bhagwat-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी सरकार के कृषि मंत्री बोले- तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया मोहन भागवत का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी सरकार के कृषि मंत्री बोले- तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया मोहन भागवत का बयान
Thu, 09 Feb 2023 07:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Feb 2023 07:45 PM IST
सार
यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का बचाव किया है और कहा कि इसे गलत तरह से प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान का बचाव किया है और कहा कि उनके बयान को मीडिया में तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया। उनके बयान में पंडित का मतलब विद्वानों से है किसी जाति विशेष से नहीं। उनका कहना था कि जाति व्यवस्था विद्वानों ने बनाई है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने अपने बयानों में कई बार इस बात की चर्चा की है कि वो जन्म आधारित जाति व्यवस्था को नहीं मानते हैं। भाजपा भी इस व्यवस्था को नहीं मानती। उनके बयान पर जो भी कहा जा रहा है कि वो कुतर्क है और कुछ नहीं।
विज्ञापन
केंद्रीय बजट को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है इसलिए केंद्रीय बजट में विभिन्न योजनाओं में जो धनराशि दी गई है उसका सर्वाधिक फायदा उत्तर प्रदेश को होगा। यूपी सबसे ज्यादा फर्टिलाइजर का उपयोग करता है। सबसे ज्यादा योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश को मिलता है इसलिए 166 लाख हैक्टेयर जमीन ऐसी है जिसमें खेती होती है। यह देश का सबसे बड़ा भूभाग है जिसमें खेती होती है। स्वाभाविक रूप से उस योजनाओं का लाभ सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश को मिलता है
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगी सरकार भी राज्य स्तर पर भी कुछ योजनाओं को संचालित कर रही है जिसके माध्यम से बुंदेलखंड के सभी 7 जनपदों के 47 विकास खंडों में प्राकृतिक खेती शुरू की गई है। इसी तरह से पिछले रबी के सीजन में साढ़े नौ लाख मिनी किट किसानों को निशुल्क वितरित किए गए है जिसके तहत तिलहन और दलहन के बीज उपलब्ध कराए गए। जिससे राज्य के भीतर तिलहन और दलहन का उत्पादन बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन