{"_id":"641ec53746013c8d2906bfc4","slug":"up-minister-surya-pratap-shahi-press-conference-in-ayodhya-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी 2.0 का एक साल: कृषि मंत्री बोले, डबल इंजन की सरकार होने से अयोध्या को मिल रही ये भव्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी 2.0 का एक साल: कृषि मंत्री बोले, डबल इंजन की सरकार होने से अयोध्या को मिल रही ये भव्यता
Sat, 25 Mar 2023 03:26 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Mar 2023 03:26 PM IST
सार
योगी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अयोध्या में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण अयोध्या को भव्यता मिल रही है। अगर ऐसा न होता तो अयोध्या को कभी भी ऐसी पहचान न मिल पाती।
विज्ञापन
अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से आज अयोध्या बन संवर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से लेकर रोड कनेक्टिविटी पर भारी भरकम बजट सरकार खर्च करके अयोध्या का विकास कर रही है। भव्य राममंदिर बन ही रहा है। यदि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें न होतीं तो यह कभी संभव न होता। योगी सरकार 2.0 का एक साल पूरा होने पर अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने यह विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में मीडिया के सामने उन्होंने प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों गिनाईं। कहा कि यूपी सरकार सुशासन, विकास और खुशहाली के फार्मूले पर काम कर रही है। अपराध और अपराधी को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति से कानून का राज हुआ जिससे प्रदेश में 35 लाख करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। अयोध्या में 49 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव है। जिससे 56000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार के छह साल: मुख्यमंत्री बोले- यूपी की पहचान अब उपद्रवी नहीं उत्सव हैं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी@2.0 : उपलब्धियां, उम्मीदें और चुनौतियां ; एक साल, रिकॉर्ड अनेक, चुनौतियां भी कम नहीं, कुछ पार, कई बरकरार
इस दौरान उन्होंने गन्ना, गेहूं और धान खरीद के अलावा पहली बार एमएसपी पर हुई आलू और बाजरे आदि की खरीद को ऐतिहासिक बताया। कहा कि सड़कें बनने से जितनी कृषि योग्य जमीन जा रही है, उससे अधिक बंजर व असमतल जमीन को प्रदेश सरकार ने उपजाऊ बनाया है। इस दौरान प्रदेश के विकास पर आधारित पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। वार्ता में सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, वेदप्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान के अलावा जिलाधिकारी नितीश कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
कोर्ट के फैसले से गई राहुल की सांसदी: मंत्री
कृषि मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के सवालों से बचते नजर आए। हालांकि उन्होंने इस बारे में पूछे गए सवालों पर केवल इतना कहा कि कोर्ट के फैसले के कारण उनकी सदस्यता रद्द हुई है।