{"_id":"5dbea4228ebc3e93ad107198","slug":"up-minister-sunil-bharala-speaks-on-pollution-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला बोले, प्रदूषण दूर करने के लिए यज्ञ करवाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला बोले, प्रदूषण दूर करने के लिए यज्ञ करवाए सरकार
Sun, 03 Nov 2019 03:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Nov 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
सुनील भराला
- फोटो : amar ujala
दिल्ली एनसीआर और लखनऊ सहित यूपी के कई शहरों में खतरनाक स्तर तक पहुंचे प्रदूषण से लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। इस पर उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला ने अजीबोगरीब तरकीब सुझाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करना है तो सरकार को यज्ञ करवाना चाहिए जिससे कि भगवान इंद्र खुश हों और बारिश करवाएं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हमारे यहां यज्ञ करवाने की परंपरा रही है। सरकार ऐसा करके भगवान इंद्र को मना सकती है जिससे कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने कहा कि किसान तो पराली जलाता ही है। इसे रोकना किसानों पर हमला है जो कि नहीं करना चाहिए।