{"_id":"61613fd98ebc3edaf1150d52","slug":"up-minister-sidharthnath-singh-says-thankyou-to-priyanka-gandhi-vadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: योगी के मंत्री सिद्धार्थनाथ ने प्रियंका गांधी को इस बार के लिए कहा धन्यवाद, जानें क्या थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: योगी के मंत्री सिद्धार्थनाथ ने प्रियंका गांधी को इस बार के लिए कहा धन्यवाद, जानें क्या थी वजह
Sat, 09 Oct 2021 12:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:38 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सपनों पर तो पहले ही झाड़ू फिर चुकी है। उनको समझना चाहिए कि वैसे उनका ड्रामा जनता अच्छी तरह समझ चुकी है।
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर झाड़ू लगाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा देर में ही सही लेकिन प्रियंका को झाड़ू और स्वच्छता की अहमियत पता चल गई। इसके लिए वह धन्यवाद की पात्र हैं।
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ ने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री के इस लोकप्रिय अभियान की महत्ता इतनी देर में पता चली। उनको समझना चाहिए कि वैसे उनका ड्रामा जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने झाड़ू पकड़ने का नाटक तब किया है जब कांग्रेस की समस्त उम्मीदों पर पहले ही झाड़ू फिर चुकी है।
विज्ञापन
उधर, अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए सिद्धार्थनाथ ने कहा कि आपके बयानों में गजब का विरोधाभास है। लखीमपुर की घटना में कल तक आपको योगी सरकार का कोई एक्शन नहीं दिख रहा था। आज आपको गांवों में भाजपा के उतरते झंडे दिख रहे हैं। कल आप धृतराष्ट्र की भूमिका में नजर आए, आज संजय के रोल में।’
विज्ञापन
मालूम हो कि अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उप्र के शासन-प्रशासन ने लखीमपुर के नामजद आरोपी को समन भेजने की जो औपचारिक कार्रवाई की है उससे जनाक्रोश और बढ़ गया है। इस घटना के बाद जिस तरह पूरे देश, विशेषकर यूपी में किसानों के बीच भावात्मक एकता जन्मी है वो अभूतपूर्व है। गांवों में भाजपा के झंडे उतर गए हैं।
इसके जवाब में सिद्धार्थनाथ ने कहा कि तुलसीदास ने रामचरित मानस में आप ही जैसे लोगों के लिए लिखा है, ‘जाकी रही भावना जैसी..। जनता सब देख रही है। वह आपकी तरह नहीं है। दरअसल आपकी हालत सत्ता लोलुपता के कारण उस अंधे बगुले जैसी होने वाली है जिसे मछली के गफलत में कीचड़ खाना पड़ता है।’