फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Sanjay Nishad boasts, says BJP is fortunate to be with us

UP: यूपी के मंत्री संजय निषाद का बड़बोलापन, बोले- भाजपा सौभाग्यशाली है कि हमारे साथ है

Mon, 05 Jan 2026 04:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jan 2026 04:57 PM IST
सार

यूपी के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि भाजपा की पहले भी सरकारें बनी हैं लेकिन राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ लेकिन जब भाजपा निषाद राज की पार्टी के साथ आई तो मंदिर का निर्माण हो गया।

विज्ञापन
UP minister Sanjay Nishad boasts, says BJP is fortunate to be with us
मत्स्य मंत्री संजय निषाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद सोमवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन को लेकर उनका बड़बोलापन सामने आया। संजय निषाद ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि भाजपा के साथ हैं और भाजपा भी सौभाग्यशाली है कि निषाद पार्टी के साथ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम नाव वाले हैं, चुनाव बाद में आते हैं, लेकिन जिसने नाव में बैठकर धोखा दिया, उसे जनता ने पहचान लिया है। अब नाव में भाजपा बैठी है और जब से भाजपा के साथ आए हैं, तब से हम भी सौभाग्यशाली हैं और भाजपा भी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- भाजपा एक जाति की नहीं, सर्व समाज की पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्रदेश में गलन-बर्फीली हवाओं का दौर, इन 22 जिलों के लिए जारी हुई विशेष चेतावनी; ये चार जनपद रहे सबसे ठंडे


राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की कई बार सरकार बनी लेकिन राम मंदिर तब बना जब भगवान राम के बाल सखा निषाद राज की पार्टी भाजपा के साथ आई। उन्होंने कहा कि अयोध्या का सौभाग्य पूरी दुनिया जानती है, यह त्रेता युग की पावन धरती है, जहां भगवान राम ने निषाद राज से गले मिलकर मर्यादा और प्रेम का संदेश दिया था तभी रामराज्य आया था और सुख का राज स्थापित हुआ था। 

निषाद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसी सुख और समृद्धि के राज को धीरे-धीरे दोबारा ला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार धोखे से अयोध्या जीत ली गई थी लेकिन अब वैसी गलती दोबारा नहीं होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed