फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A period of icy winds and melting snow has swept the state, with a special warning issued for these 22 dis

UP: प्रदेश में गलन-बर्फीली हवाओं का दौर, इन 22 जिलों के लिए जारी हुई विशेष चेतावनी; ये चार जनपद रहे सबसे ठंडे

Mon, 05 Jan 2026 11:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Jan 2026 11:42 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में गलन, कोहरे और बर्फीली हवाओं का दौर जारी है। रविवार को कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
UP: A period of icy winds and melting snow has swept the state, with a special warning issued for these 22 dis
यूपी में भीषण सर्दी का दौर जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में कड़ाके की ठंड लोगों को कंपा रही है। रविवार को कानपुर, इटावा, बाराबंकी, शाहजहांपुर में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया। बरेली, हरदोई में भी पारा पांच डिग्री के करीब दर्ज किया गया। 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इटावा में 3.8, बाराबंकी में 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के पश्चिम व तराई के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ी। कोहरे के प्रकोप के साथ गलन भरी पछुआ ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। जिन इलाकों में धूप हुई, वहां भी गलन हावी रही। माैसम विभाग ने सोमवार के लिए 13 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 22 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट यानी शीत दिवस होने की आशंका जताई है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कानपुर और इटावा में आंशिक शीतलहर जैसे हालात की संभावना है। पहाड़ों से आ रही पछुआ के असर से प्रदेश भर में कई जिलों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

13 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

22 जिलों में तापमान में भारी गिरावट की चेतावनी

कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन

लखनऊ में इस सीजन में सबसे कम तापमान के दिन

UP: A period of icy winds and melting snow has swept the state, with a special warning issued for these 22 dis
लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।
03 जनवरी - 6.0 डिग्री सेल्सियस
01 जनवरी - 7.0 डिग्री सेल्सियस
31 दिसंबर - 7.1 डिग्री सेल्सियस

यहां है शीत दिवस की संभावना

कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।

राजधानी में सर्द पछुआ का सितम, 6 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा

 राजधानी में गलन भरी सर्द पछुआ हवाओं का सितम जारी है। शनिवार और रविवार के बीच की रात को तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आई और कोहरे के प्रकोप के साथ ठंड का असर अपने चरम पर रहा। रविवार को सुबह कोहरे के बाद दिन चढ़ने पर थोड़ी देर के लिए गुनगुनी धूप खिली जो बेअर रही। दिन के तापमान में कोई खास बदलाव तो नहीं आया लेकिन रात के तापमान में आई इतनी बड़ी गिरावट चर्चा का विषय रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी और सूखी पछुआ हवाओं के कारण यह बदलाव हुआ है। दिन में तेज ठंडी हवाएं, कोहरा और धूप बेअसर होने से शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रही। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलने से तापमान सामान्य से कम रह सकता है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान बिना बदलाव के 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री की बड़ी गिरावट के साथ 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed