फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Rajni Tiwari in Amar Ujala Shakti Ki Smridhi programme.

अमर उजाला शक्ति की समृद्धि: यूपी सरकार की मंत्री बोलीं- अब देश की दशा और दिशा तय कर रही हैं बेटियां

Sat, 08 Mar 2025 04:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Mar 2025 04:45 PM IST
सार

यूपी सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने अमर उजाला की ओर से आयोजित शक्ति की समृद्धि कार्यक्रम में कहा कि आर्थिक रूप से समृद्ध होने के लिए बचत और निवेश भी समझें महिलाएं।

विज्ञापन
UP minister Rajni Tiwari in Amar Ujala Shakti Ki Smridhi programme.
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने अमर उजाला की ओर से आयोजित शक्ति की समृद्धि कार्यक्रम में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। पहले कहा जाता था कि महिलाएं सिर्फ घर तक ही सीमित रह सकती हैं पर आज हमारी बहनें और बेटियां देश की दशा और दिशा तय कर रही हैं। शिक्षा को लेकर महिलाओं में जागरूकता आई है यह हर साल देखा जाता है कि विश्वविद्यालयों में मेडल जीतने वालों में ज्यादातर बेटियां ही होती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं पूरे अमर उजाला परिवार को इस आयोजन के लिए बधाई देती हूं। उन्होंने कहा कि गांव तभी मजबूत होंगे जब वहां की महिलाएं मजबूत होंगी। मैं सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। नारी शक्ति को लेकर राज्य और केंद्र में जो योजनाएं शुरु हुईं उससे नारियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
विज्ञापन


महिलाएं स्वस्थ रहें इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से योजनाएं चलाई गईं। सुकन्या योजना हो या मुद्रा लोन जैसी योजनाओं से बेटियां मजबूत हुई हैं। जब उनके पास पैसा आएगा तब उनके अंदर आत्म विश्वास आएगा। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार द्वारा योजनाएं चलाई गई हैं। सरकार का मानना है कि आधी आबादी देश की दिशा और दशा तय कर रही है। आज स्कूल और कॉलेजों में छात्राओं की संख्या बहुत बढ़ी है। मेडल पाने वालों में बेटियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर महिला अंदर से मजबूत होती है। उसके अंदर फाइनेंस की अच्छी समझ होती है। वह अपने बच्चे और परिवार की देखभाल बहुत अच्छे तरीके से करती है।


उन्होंने कहा कि हमारे देश में नारी सदैव ताकतवर रही है। हमारा इतिहास वीर नारियों से भरा रहा है। जब नारी बचत और निवेश के बारे में सोच लेगी तो यह काम महिलाएं बहुत आसानी से कर लेंगी। बस एक बार उनको सोचने की देर है। गांव से लेकर शहर तक में महिलाएं मजबूत हो रही हैं। उनके पास अब पैसा आ रहा है जाहिर है कि अब उनको निवेश करने की जरूरत भी है। आज हम सब यही संकल्प लेंगे कि हमें कैसे निवेश करना है। कैसे पैसे का मैनेजमेंट करना है। मैं उन महिलाओं को धन्यवाद देना चाहूंगी। मैं अमर उजाला की महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाए गए इस सकारात्मक कदम की तारीफ करती हूं। हमारी सरकार पहले टेबलेट और स्मार्ट फोन दे चुकी है। अब हम स्कूटी देने जा रहे हैं। महिलाएं समृद्व और स्वावलंबी हों। हम सब मिलकर इस काम को कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed