फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister inspection on toll plaza of Purvanchal Express way.

Express Way: यूपी सरकार के मंत्री ने देर रात टोल प्लाजा पर मारा छापा, गायब मिले कर्मचारी, सामने आईं खामियां

Wed, 09 Nov 2022 04:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Nov 2022 04:53 PM IST
सार

यूपी सरकार के मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने मंगलवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें कई खामियां मिलीं। टोल प्लाजा में आधे से ज्यादा कर्मचारी ड्यूटी के समय गायब थे।

विज्ञापन
UP minister inspection on toll plaza of Purvanchal Express way.
निरीक्षण के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने जम्मू कश्मीर सरकार के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पैतृक आवास मोहनपुरा जनपद गाजीपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा समापन समारोह में सम्मिलित होकर लखनऊ लौटते समय देर रात करीब एक बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित संसारा टोल प्लाजा (महुआ कला) लखनऊ पर अचानक छापा मारा। औचक निरीक्षण एवं छापा मार कार्रवाई में मंत्री नंदी ने कई खामियां पकड़ी, उपस्थित कर्मचारियों की संख्या मानक से कम होने एवं उपस्थिति रजिस्टर में लापरवाही मिलने पर मंत्री नंदी ने सम्बंधित एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने एवं सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल बूथों की संख्या 116 हैं। जहां वसूली के लिए कार्मिक उपलब्ध कराए जाने की जिम्मेदारी अनुबन्ध के अनुसार मेसर्स कोरल एसोसिएट्स को सौंपी गई है। जिसके द्वारा सभी टोल बूथों पर कुल 1211 अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात हैं। प्रत्येक बूथ पर मानक के अनुसार एक शिफ्ट में 40 -50 कर्मचारी तैनात होने चाहिए लेकिन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल बूथों पर प्रत्येक शिफ्ट में कर्मचारियों की संख्या मानक से काफी कम होने की शिकायत पिछले कई दिनों से औद्योगिक विकास मंत्री नंदी को मिल रही थी जिसे मंत्री नंदी ने काफी गम्भीरता से लिया। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बैठक में भी औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति संख्या कम मिलने पर सवाल उठाया था। इसके बाद भी सम्बंधित एजेंसी के कार्य प्रणाली में कोई सुधार नहीं आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घर के अंदर घुसे मगरमच्छ को देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूले, मच गया हड़कंप, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा-रालोद मिलकर लड़ेंगे रामपुर और मैनपुरी सीट का उपचुनाव, खतौली में रालोद का प्रत्याशी होगा


मंगलवार को जनपद गाजीपुर से लखनऊ लौटते समय औद्योगिक विकास मंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सफर करते हुए एक्सप्रेसवे की व्यवस्था का निरीक्षण किया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 9.5 पर स्थित टोल प्लाजा-1 संसारा (महुआ कला) लखनऊ के पास पहुंचने पर मंत्री नन्दी ने अचानक अपने काफिले को रूकने का आदेश दिया। टोल प्लाजा पर अचानक औद्योगिक विकास मंत्री का काफिला रूकते ही टोल प्लाजा कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। काफिला रूकते ही गाड़ी से उतरते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने टोल प्लाजा पर छापा मार व औचक निरीक्षण की कार्रवाई की। जहां अप और डाउन दोनो लेन पर 16 की जगह कुल 8 काउंटर ही खुले हुए मिले।

टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों की संख्या पूछते हुए मंत्री नंदी टोल प्लाजा के मुख्य कार्यालय में पहुंचे, जहां उन्होंने कंट्रोल रूम को चेक किया। व्यवस्था को देखा। इसके बाद उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया, जो पूरी तरह से मेंटेन नहीं था। प्रतिदिन बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति नगण्य मिली। निर्धारित मानक के अनुसार एक शिफ्ट में 40-50 कर्मचारी तैनात होने चाहिए थे, जबकि टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों की कुल उपस्थिति केवल पंद्रह ही मिली। जिस पर औद्योगिक विकास मंत्री ने नाराजगी जताते हुए मैन पॉवर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।


औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने कहा कि एक्सप्रेसवे की व्यवस्था में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की कतार न लगे, वाहन चालकों को असुविधा न हो और टोल वसूली भी निर्बाध गति से चलती रहे, इसके लिए निर्धारित मानक में कर्मचारियों की उपस्थिति एवं तैनाती आवश्यक है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि जल्द ही अन्य एक्सप्रेसवे की व्यवस्थाओं का भी औचक निरीक्षण कर जायजा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed