{"_id":"62a182fa6cef427e4453090b","slug":"up-minister-have-food-in-jail-with-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki Jail: बंदियों के साथ मंत्री जी ने जेल में खाया खाना, एक कौर खाने के बाद ही बोले- इतना खराब भोजन!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki Jail: बंदियों के साथ मंत्री जी ने जेल में खाया खाना, एक कौर खाने के बाद ही बोले- इतना खराब भोजन!
Thu, 09 Jun 2022 11:20 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:20 AM IST
सार
यूपी के कारागार मंत्री लाइन में लगे और अन्य बंदियों की तरह ही खाना लिया। पहला ही कौर खाने के बार वह नाराज हो गए।
विज्ञापन
बाराबंकी जेल में मंत्री धर्मवीर प्रजापति।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिला जेल में निरीक्षण करने आये कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के सामने जेल अफसरों की पोल खुल गई। मंत्री ने बंदियों के साथ लाइन में लगकर खाना भी खाया। जेल में उनके लिए दूसरा खाना लाया गया तो मंत्री ने कहा कि उनको बंदियों के साथ ही खाना खाना है।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री बंदियों के साथ लाइन में लगे और खाना लिया। मंत्री जब वहीं खाना खाने लगे तो जेल अफसर भी बन्दियों वाला खाना खाने में जुट गए। इस पर मंत्री ने बंदियो से पूछा कि कभी अफसरों ने आप लोगो के साथ खाना खाया है। जवाब मिला कभी नहीं आज पहली बार है।
विज्ञापन
मंत्री ने जैसे ही खाने का स्वाद चखा कहा, इतना खराब खाना, इसे कौन खाएगा। इस पर अफसर बगले झांकने लगे। मंत्री ने बन्दियों से पूछा की कभी नीबू मिला है तो बंदियों ने जवाब दिया कि आज तक कभी नहीं मिला।
विज्ञापन
इस पर मंत्री ने अफसरों को खूब खरी खोटीन सुनाई। खाने को बिल्कुल बेकार बताते हुए उन्होंने इसमें सुधार की बात कही। जेल मंत्री ने कहा कि अब यदि खाना मानक के मुताबिक नहीं मिला तो किसी को नही छोड़ेंगे। इस दौरान अफसर खुद को बचाते नजर आए।