फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Dr Sanjay Nishad meets to CM Yogi Adityanath.

UP News: सीएम से मिलकर संजय निषाद ने की गोंडा के एसपी की शिकायत, नौकरशाही के रवैये पर उठाया सवाल

Fri, 26 Jul 2024 12:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 26 Jul 2024 12:03 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा की हार को लेकर मुख्यमंत्री योगी पर टिप्पणी करने वाले यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बृहस्पतिवार को सीएम योगी से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने नौकरशाही के मनमाने रवैये पर सवाल उठाया।

विज्ञापन
UP minister Dr Sanjay Nishad meets to CM Yogi Adityanath.
डॉ. संजय निषाद व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश की नौकरशाही के रवैये को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच बृहस्पतिवार को निषाद पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गोंडा के एसपी की शिकायत की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भी सौंपा है। इसमें गोंडा के नवाबगंज में आनंद निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस द्वारा लीपापोती किए जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन


संजय निषाद ने सीएम को बताया कि उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने को लेकर एसपी से बात की थी। इसके बावजूद एसपी ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की निरंकुशता की वजह से लोकसभा चुनाव में हमें नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें कि 10 जुलाई को आनंद निषाद की मौत हुई थी लेकिन परिजनों ने यह कहते हुए अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया था कि आनंद की हत्या हुई है। जबकि पुलिस पानी में डूबने से मौत बता रही थी।
विज्ञापन


लगाम नहीं लगा तो नहीं जीत पाएंगे चुनाव : रमेश मिश्रा
जौनपुर के बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने एक बार फिर नौकरशाही पर निशाना साधा है। एक न्यूज चैनल पर बातचीत वह यह कहते हुए दिख रहे हैं कि अगर अधिकारियों के मनमानेपन पर लगाम नहीं लगा तो वर्ष 2027 में जीतना मुश्किल हो जाएगा। वह यह भी कह रहे हैं कि हम लोग ऐसे बीएलओ और चुनाव से जुड़े अधिकारियों को चिह्नित कर रहें हैं ताकि 2027 में वोटर लिस्ट में नाम न कटे। उन्होंने एक बार फिर यूपी पर खास फोकस करने और सरकार से संगठन के बड़ा होने वाले बयान को दोहराया है। इससे पहले भी उन्होंने ये बयान दिए थे लेकिन एक दिन बाद ही पलट गए थे। अब फिर से उसी बयान को दोहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed