{"_id":"dedb5a408c0de42a2eddbc709d9d35c3","slug":"up-minister-chitranjan-swarup-passes-away-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे राज्यमंत्री चितरंजन स्वरुप,गुड़गांव में हुआ निधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे राज्यमंत्री चितरंजन स्वरुप,गुड़गांव में हुआ निधन
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
Updated Wed, 19 Aug 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार के राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप का गुड़गांव में निधन हो गया। वह पहली बार 1974 में विधानसभा पहुंचे थे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से मुजफ्फरनगर से विधायक और राज्य सरकार में राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में सुबह11.45 बजे निधन हो गया। चितरंजन स्वरूप लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
उन्हें किडनी से संबंधित बीमारी थी। कुछ समय पहले उनकी हालत में सुधार हुआ था और डॉक्टरों ने डायलसिस भी बंद कर दी थी।
स्वास्थ्य में सुधार के बाद बुधवार को राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप की तबियत एकाएक बिगड़ गई। चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप वर्ष 1974 में पहली बार विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वह वर्ष 2002 में भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल को हरा कर मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा पर कब्जा जमाया। 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के अशोक कंसल से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के विश्वास पात्र एवं करीबी थे। उनके इस निधन पर सपा से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख प्रकट किया।