फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Chandrika Prasad speaks on development in Chitrakoot.

आमने-सामने: सपा का आरोप, चित्रकूट मंडल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ, योगी के मंत्री ने दिया जवाब

Thu, 09 Dec 2021 04:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Dec 2021 04:29 PM IST
सार

पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल व राज्यमंत्री लोक निर्माण चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भाजपा सरकार में चित्रकूट में हुए कार्यों पर बयान दिया है।

विज्ञापन
UP minister Chandrika Prasad speaks on development in Chitrakoot.
पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल व राज्यमंत्री लोक निर्माण चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट मंडल में हुए विकास कार्यों को लेकर सपा व भाजपा नेता आमने-सामने हैं। अमर उजाला से बातचीत में दोनों नेताओं ने अपनी बात कही:

विज्ञापन


मंडल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ
पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल का कहना है कि योगी सरकार के कार्यकाल में चित्रकूट मंडल समेत पूरे बुंदेलखंड में किसी तरह का कोई विकास कार्य नहीं हुआ। सपा की अखिलेश सरकार ने जो कार्य किए थे, उन्हें ही जैसे-तैसे आगे बढ़ाने का काम इस सरकार में हुआ। खाद, पानी की किल्लत और आवारा पशुओं की समस्या से किसान त्रस्त हैं। योजनाएं सिर्फ कागजों में ही दौड़ रही हैं। एक भी नया काम भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ नहीं हुआ। विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम भी देखने को मिल जाएगा। जनता पूरी तरह से बदलाव का मूड बनाए हुए है।
विज्ञापन


सरकार ने विकास का रिकॉर्ड बनाया
राज्यमंत्री लोक निर्माण चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय का कहना है कि योगी सरकार ने चित्रकूट मंडल समेत पूरे बुंदेलखंड में विकास का रिकॉर्ड कायम किया है। एक्सप्रेसवे बनकर तैयार होने जा रहा है। देवांगना घाटी (चित्रकूट) में पहाड़ी पर एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर परियोजना में बुंदेलखंड शामिल है। चित्रकूट में ही 15 सुईट वाला सर्किट हाउस बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलों, सड़कों और नहरों का जाल बिछाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन फाइनल होने जा रही है। हर घर में नल से जल पहुंचाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। पूरा मंडल पर्यटन का हब बनाया जा रहा है। बिजली आपूर्ति के लिए पावर हाउस बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed