{"_id":"6756a1da82d5f8db1d0c9aef","slug":"up-minister-baldev-singh-aulaksh-in-amar-ujala-krishika-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Krishika 2024: कृषि राज्यमंत्री बोले- किसान देश की रीढ़, कोरोना के समय उन्होंने ही देश को संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Krishika 2024: कृषि राज्यमंत्री बोले- किसान देश की रीढ़, कोरोना के समय उन्होंने ही देश को संभाला
Mon, 09 Dec 2024 01:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:22 PM IST
सार
यूपी के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अमर उजाला के कृषि आधारित कार्यक्रम कृषिका में कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। प्रदेश सरकार लगातार उनके विकास और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
यूपी के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी सरकार में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के प्रति जो भी कर सकते हैं वो करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में किसानों के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। हम कोई भी योजना लेकर योगी जी के पास ले जाते हैं वो उसे पूरा महत्व देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमर उजाला कृषि के इस कार्यक्रम को मंडलों तक ले जा रहा है। इसके लिए मैं अमर उजाला के इस अच्छे प्रयास की सराहना करता हूं। किसान इस देश की रीढ़ हैं। कोरोना के दौरान जब सब कुछ ठप हो गया था तो भी कृषि उत्पादन लगातार अच्छा होता जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना के समय किसानों ने ही देश को संभाला और देश की अर्थव्यवस्था को बचाकर रखा।