{"_id":"6756d41471f1149a4d01f2d2","slug":"up-minister-aseem-arun-in-amar-ujala-krishika-programme-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के मंत्री असीम अरुण बोले- प्राकृतिक तरीकों से बढ़ाएं जमीन की उपजाऊ क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के मंत्री असीम अरुण बोले- प्राकृतिक तरीकों से बढ़ाएं जमीन की उपजाऊ क्षमता
Mon, 09 Dec 2024 05:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Dec 2024 05:17 PM IST
सार
यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने अमर उजाला की कृषिका कार्यक्रम में खेती के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमर उजाला के कार्यक्रम कृषिका में यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि हम लोग गंगा जमुना के क्षेत्र में रहते हैं लेकिन रसायनों के इस्तेमाल से हमारी बहुत सारी जमीन खराब हो गई है। हम प्राकृतिक खेती करके जमीन की उपजाऊ क्षमता बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रसायन के खेतों में इस्तेमाल होने से गंगा का पानी दूषित हो गया था जिससे कि जल में पाई जाने वाली डॉल्फिन भी खत्म हो गई थी। मुझे ये बताते हुए खुशी की हो रही है कि प्राकृतिक खेती की तरफ लोगों के रुझान से अब गंगा में भी रसायन की कमी आई और अब डॉल्फिन भी नजर आने लगी है।
विज्ञापन
उन्होंने अमर उजाला के कार्यक्रम कृषिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में किसानों की मेहनत को सम्मान मिलता है। यह पहल बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा हमें आधुनिक खेती की तरफ बढ़ना है जिसमें सभी परंपराएं भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
मंत्री असीम अरुण ने खेती के क्षेत्र के में विशेष योगदान देने के लिए किसानों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन