{"_id":"6353aaa52c18d405c6124476","slug":"up-minister-ak-sharma-review-meet-of-cleanliness-of-religious-places-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: नगर विकास मंत्री ने दिया निर्देश, धार्मिक व पर्यटन महत्व के भवनों को सजाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नगर विकास मंत्री ने दिया निर्देश, धार्मिक व पर्यटन महत्व के भवनों को सजाएं
Sat, 22 Oct 2022 02:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Oct 2022 02:02 PM IST
सार
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने निर्देश दिया है कि छठ पर घाटों के किनारे सफाई कराएं और गोशालाओं का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद नगर विकास मंत्री ए के शर्मा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने छठ पूजा पर घाटों के किनारे सफाई और कूड़ा निस्तारण की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दीपावली पर शहरों में बेहतर लाइटिंग और धार्मिक व पर्यटन महत्व वाले भवनों को सजाने को कहा है। वहीं शहरी इलाकों में तेजी से सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए हैं। नगर विकास मंत्री स्थानीय निकाय निदेशालय के सभागार में त्योहारों पर नगर निकायों में सफाई व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने सभी नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निर्देश दिए कि निकायों में रंगोली बनवाएं और गौशालाओं में साफ-सफाई के इंतजाम कराएं। देव दीपावली पर वाराणसी में गंगा तट पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जाएं। दीपावली पर सफाई कर्मियों को वेतन देने के साथ ही सभी को कुछ न कुछ उपहार दिए जाएं।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने गाजियाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, सहारनपुर, अयोध्या, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, मथुरा, रायबरेली और इटावा समेत अन्य जिलों के प्रतिनिधियों से भी बात की। इस दौरान नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर, निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा, उपनिदेशक रश्मि सिंह, अपर निदेशक डॉ. असलम अंसारी, उपनिदेशक स्वच्छ भारत मिशन सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन