{"_id":"607744258ebc3e8d177236a7","slug":"up-metro-17-will-conduct-recruitment-examination-about-67-thousand-candidates-will-be-included-in-17-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी मेट्रो 17 को कराएगा भर्ती परीक्षा, 17 शहरों में करीब 67 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी मेट्रो 17 को कराएगा भर्ती परीक्षा, 17 शहरों में करीब 67 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
Thu, 15 Apr 2021 01:06 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:06 AM IST
सार
यूपी मेट्रो की लखनऊ, कानपुर व आगरा के लिए 292 पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा 17 अप्रैल को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी मेट्रो सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कोविड किट देगा।
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : फाइल
विस्तार
यूपी मेट्रो की लखनऊ, कानपुर व आगरा के लिए 292 पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा 17 अप्रैल को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी मेट्रो सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कोविड किट देगा। इसके लिए परीक्षा करा रही एजेंसी टीसीएस को अलग से एक करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
विज्ञापन
मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद सहित 17 शहरों में स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर, मेंटेनर व सहायक प्रबंधक परिचालन के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होनी है। भर्ती परीक्षा में करीब 67 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अभ्यर्थियों ने यूपी मेट्रो से परीक्षा पर स्थिति स्पष्ट करने की अपील की थी, जिस पर बुधवार को परीक्षा कराए जाने की जानकारी दी गई। मेट्रो के डीजीएम पीआर पंचानन मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक अभ्यर्थी को करीब 120 रुपये की कोविड किट दी जाएगी। इसमें मास्क, सैनिटाइजर और दूसरे सामान होंगे। परीक्षा केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन