{"_id":"6249be47e7a02957644434b3","slug":"up-messages-will-resonate-in-mobile-phones-when-drinking-water-supply-starts-in-the-village-jal-shakti-minister-asked-to-start-supply-before-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर मोबाइल फोन में गूंजेंगे संदेश, जल शक्ति मंत्री ने बरसात से पहले आपूर्ति शुरू करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर मोबाइल फोन में गूंजेंगे संदेश, जल शक्ति मंत्री ने बरसात से पहले आपूर्ति शुरू करने को कहा
Sun, 03 Apr 2022 09:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:03 PM IST
सार
सरकार लोगों को बताएगी कि ‘बधाई हो..., आज से आपके घर नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू होगी।’ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस संबंध में व्यवस्था करने के निर्देश नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को दिए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हर घर नल योजना के तहत किसी भी गांव में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर अब मोबाइल फोन पर बधाई संदेश भी गूंजेंगे। सरकार लोगों को बताएगी कि ‘बधाई हो..., आज से आपके घर नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू होगी।’ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस संबंध में व्यवस्था करने के निर्देश नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को दिए हैं। यही नहीं आर्सेनिक और संचारी रोगों से प्रभावित गांवों में बरसात से पहले प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अफसरों से कहा है कि योजना वाले जिलों में रात्रि विश्राम करें। इसके लिए जल्द लिस्ट तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री ने रविवार को जल निगम सभागार में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें विभाग की छवि को बदलना है। बाहर से यहां काम करने आने वाली कंपनियां जब वापस जाएं तो बाहर के राज्यों में यहां की कार्य प्रणाली व व्यवस्था की तारीफ करें। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को परिवार को हिस्सा बताते हुए कहा कि सभी के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। उन्होंने सबसे बेहतर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह कंधे से कंधा मिलाकर हर वक्त परिश्रम करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि योजनाओं की रफ्तार और गुणवत्ता में किसी तरह का रोड़ा आ रहा है तो अफसर उन्हें बताएं, वह उसका समाधान कराएंगे।
विज्ञापन