फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mercury will fall due to strong westerly winds in the entire state, all districts will be free from fog; F

यूपी: पूरे प्रदेश में तेज पछुआ हवाओं से गिरेगा पारा, कोहरे से मुक्त होंगे सभी जिले; बारिश को लेकर पूर्वानुमान

Thu, 06 Feb 2025 07:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 06 Feb 2025 07:12 AM IST
सार

Winter in UP: पूरे प्रदेश में आज तेज पछुआ हवाएं चलेंगी। हवाओं से पारे में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: Mercury will fall due to strong westerly winds in the entire state, all districts will be free from fog; F
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में बृहस्पतिवार से तेज रफ्तार उत्तरी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इसके असर से दिन में धूप की तपिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को कानपुर, अलीगढ़ आदि में सुबह कोहरा रहा। वहीं, प्रयागराज और वाराणसी में तपिश से लोग बेहाल रहे। झांसी में न्यूनतम पारा 16.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वाराणसी में सर्वाधिक 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार से प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे अगले दो दिन तक, दिन व रात के पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। हालांकि प्रदेश में कोहरे का प्रकोप खत्म होगा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का प्रदेश के मौसम में असर पड़ेगा। हवाओं में ठंडक बढ़ने से रात का पारा गिरेगा। 
विज्ञापन


राहत देने वाला होगा मौसम 
फरवरी में पड़ रही अप्रत्याशित गर्मी से राजधानी के लोगों को फिलहाल दो दिनों के लिए थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से अगले दो दिनों तक लखनऊ में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों से आने वाली इन ठंडी पछुआ हवाओं के असर से दिन व रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। इसकी वजह से पारा सामान्य की तरफ लौटेगा और तपिश भरी धूप से कुछ राहत मिलेगी। बुधवार को लखनऊ में दिन का पारा 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पछुआ से सुधरी राजधानी की हवा

बुधवार को राजधानी में चली तेज रफ्तार पछुआ हवा की वजह से हवा की सेहत यानी एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में थोड़ा सुधार दिखा। कुकरैल की हवा हरे यानी अच्छे श्रेणी में दर्ज की गई। अलीगंज, तालकटोरा, गोमतीनगर और बीबीएयू में हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई। सिर्फ लालबाग की हवा नारंगी यानी खराब श्रेणी में देखने को मिली।

लालबाग- 244 - नारंगी- खराब
अलीगंज- 189 - पीला- मध्यम
तालकटोरा - 128 -पीला- मध्यम
बीबीएयू- 117 - पीला- मध्यम
गोमतीनगर- 105 - पीला- मध्यम
कुकरैल - 98 - हरा- अच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed